नौतपा में झमाझम बारिश, रीवा में भीगा अनाज, मैहर की रोकनी पड़ी रोप-वे, महाकौशल में भी बिगड़ा मौसम

एमपी वेदर न्यूज। रविवार को मध्य प्रदेश के विंध्य और महाकौशल क्षेत्र में नौतपा के बीच मौसम बिगड़ गया और झमाझम बारिश हुई है। तपती गर्मी के बीच रीवा, सतना (मैहर), उमरिया और सिवनी में तेज आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सतना, उमरिया और सिवनी में भी तेज अंधड़ के बाद अचानक जोरदार बारिश शुरू हो गई।

मंडी में अनाज भीगा

रीवा की कृषि उपज मंडियों में खुले में रखा हजारों क्विंटल गेहूं और अन्य अनाज भीग गया। तिरपाल की पर्याप्त व्यवस्था न होने और समय पर अनाज का उठाव (परिवहन) न होने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है, दरअसल किसानों का अनाज खरीदने के लिए खुले में केन्द्र बनाए गए है। अचानक से तेज बारिश के कारण खुले में रखे आनाज भीग गए। बताया जा रहा है कि समय पर उठाव न हो पाने के कारण गेहू खरीदी केन्द्रों में किसानों का गेहू डम्प था। मानसून पूर्व की इस बारिश के कारण किसानों को मंडियों और खरीद केंद्रों पर खुले में रखे अनाज को सुरक्षित करने की चिंता सता रही है।

मैहर में शारदा मंदिर की रोकनी पड़ी रोपवे

मैहर जिला के शहरी क्षेत्र में स्थित मां शारदा देवी मंदिर में तेज हवाओं और बारिश के कारण श्रद्धालुओं को समस्या का सामना करना पड़ा। तेज हवा और जोरदार बारिश के चलते यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रोप-वे संचालन को रोकना पड़ा। जिससे काफी समय तक माईया के भक्तों की यात्रा रूकी रही और कुछ श्रद्धालू सीढ़ी के रास्ते सफर किए, हांलाकि मौसम की स्थित सामान्य होने के बाद रोप-वे का संचालन दुबारा शुरू कर दिया गया है।

तापमान में गिरावट, बढ़ी उमस

ज्ञात हो कि नौतपा के शुरूआत में जबरदस्त तपिश से हर कोई हलाकान रहा, तो वही बढ़ते तापमान के बीच मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पिछले तीन दिनों से आधी और हल्की बारिश हो रही है तो वही रविवार को बारिश का रूख तेज हो गया। जिसके कारण भीषण गर्मी और लू से तो राहत मिली है, लेकिन इसके बाद उमस काफी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *