P&G Health Q4 Results: मुनाफा 56% तक बढ़ा, ₹45 प्रति शेयर डिविडेंड…

P&G Health Q4 Results: Profit up 56%, ₹45 per share dividend declared

Health Q4 Results: Procter एंड Gamble Health ने फाइनेंशियल ईयर 2025 से 2026 की चौथी तिमाही मैं मजबूत फाइनेंशियल प्रदर्शन हासिल किया है कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 56% से बढ़कर लगभग 95 करोड रुपए पहुंच गया है। बेहतर ऑपरेटिंग मार्जिन लागत नियंत्रण और हेल्थ केयर पोर्टफोलियो की मजबूत मांग होने के कारण कंपनी के इनकम और लाभ दोनों में तेजी देखने को मिल रही है।Procter एंड Gamble Health के Q4 Results के बाद निवेश करने वाले लोगों की दिलचस्पी इसकी और बढ़ी है।

P&G Health Q4 Results: Profit up 56%, ₹45 per share dividend declared

P&G Health Q4 Results में आय और मार्जिन में मजबूत बढ़त

स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार जनवरी से मार्च 2026 के तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 19 प्रतिशत से बढ़कर 370 करोड रुपए था। वही इबिता में करीब 67 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है कंपनी की एविता मार्जिन बढ़कर लगभग 36.5% हो गई है जो कि पिछले साल के समान तिमाही के करीब 26 प्रतिशत था। बाजार विश्लेषकों के अनुसार कंपनी ने इस्तीमहि में प्रीमियम हेल्थ केयर प्रोडक्ट और सप्लाई चैन पर फोकस किया है जिससे लागत दबाव कम दिखा और मुनाफे में तेज सुधार देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़े: HDFC Bank Shares में हुई गिरावट, भुगतान रिपोर्ट से बढ़ गई निवेशक…

₹45 प्रति शेयर डिविडेंड से निवेशक को है राहत

कंपनी के बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए 45 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है। इसके साथ ही पूरे फाइनेंशियल ईयर के दौरान कुल डिविडेंड का भुगतान 205 रुपए प्रति शेयर तक हो गया है। कंपनी की ऑफिशियल बयान में बताया गया की मजबूत नगदी स्थिति और स्थिर कारोबार प्रदर्शन होने के कारण शेरधारक को बेहतर रिटर्न मिलने का फैसला लिया गया है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार डिविडेंड भुगतान कंपनी की फाइनेंसियल स्थिरता को दर्शाने वाला है।

शेयर बाजार में पॉजिटिव रिएक्शन

Procter एंड Gamble Health के शेर के रिजल्ट आने के बाद तेज उछाल देखा गया है इंट्राडे कारोबार के दौरान स्टॉक करीब 18 प्रतिशत तक की तेजी हुईहै। निवेश करने वाले लोगों ने बेहतर मार्जिन और अनुमान से मजबूत मुनाफे को पॉजिटिव संकेत बताया है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार हेल्थ केयर और वैलनेस सेक्टर में मजबूत ब्रांड उपस्थित कंपनी की प्रतिस्पर्धा के बीच बढ़ा देती है। हालांकि कुछ बाजार विश्लेषकों का कहना है कि हाल ही में हुई तेजी के बाद स्टॉक का वैल्यूएशन प्रीमियम लेवल पर पहुंचने वाला है।

ये भी पढ़े: Coal India OFS: सरकार 2% हिस्सेदारी बेचेगी,अब शेयर पर बढ़ा दबाव

आगे के आउटलुक पर क्या है बाजार की नजर

बाजार विश्लेषकों के अनुसार आने वाले त्योहारों में कंपनी के प्रदर्शन पर उपभोक्ता की मांग इनपुट लागत और हेल्थ केयर सेंजमेंट पर ग्रोथ का असर देखने को मिलेगा। भारत में वैलनेस और न्यूट्रिशन प्रोडक्ट की मांग बढ़ने से कंपनी को लंबे समय तक फायदा मिलने वाला है। हालांकि विशेषज्ञ अभी मानते हैं कि इतनी तेज लाभ वृद्धि को लगातार बनाए रखना चुनौती पूर्ण होने वाला है। निवेश करने वाले लोगों को भविष्य के प्रदर्शन मार्जिन फ्रेंड और सेक्टर प्रतिस्पर्धा पर अपनी नजर बनाए रखना होगा। यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है इसे निवेश की सलाह के रूप में नहीं समझे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *