भारतीय रेलवे में नौकरी का अच्छा मौका, 7,220 पदों पर होगी भर्ती

रेलवे जॉब। भारतीय रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत रिक्त पड़े गेटमैन के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। यह भर्ती भारतीय रेलवे ने देश भर के विभिन्न रेलवे जोन में खाली पड़े गेटमैन के पदों पर करेगा। रेलवे बोर्ड द्वारा इसके लिए मंजूरी दे दी गई है। जिसके तहत देश भर में कांट्रैक्ट (अनुबंध) के आधार पर कुल 7,220 पूर्व सैनिकों को इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत गेटमैन के पदों पर भर्ती किया जाएगा।

रेलवे फाटकों का संचालन होगा दुरस्थ

भारतीय रेलवे विभाग यह कदम रेलवे फाटकों के संचालन को अधिक सुरक्षित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से उठा रहा है। जंहा देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में गेटमैनों के पदों पर पूर्व सैनिकों की तैनाती होने से रेलवे फाटक का काम बेहतर तरीके से हो सकेंगा।

ऐसे होगी सीधी नियुक्ति

जानकारी के तहत गेटमैनों की यह भर्तियां सीधे केंद्र और राज्य सरकारों के पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से की जाएंगी। सेना से सेवानिवृत्त अनुशासित पूर्व सैनिकों की तैनाती के बाद अब रेलवे फाटकों का संचालन बहुत तेजी से और पूरी सुरक्षा के साथ हो सकेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस कदम से जहां एक ओर देश की सेवा कर चुके जवानों को दोबारा मुख्यधारा में काम करने का मौका मिलेगा, वहीं दूसरी ओर भारतीय रेल का सुचारू संचालन और सुदृढ़ होगा।

महत्वपूर्ण विवरण और प्रक्रिया:

  • योग्यता: इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या आईटीआई (ITI) होती है ।
  • आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 33/35 वर्ष के बीच होती है, जबकि आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को नियमानुसार छूट प्राप्त होती है ।
  • चयन प्रक्रिया: सीधी भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), और मेडिकल टेस्ट (A-2/A-3) शामिल होते हैं । एक्स-सर्विसमैन के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सीधे सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से अनुबंध आधारित भर्तियां भी निकलती हैं ।
  • वेतनमान: गेटमैन का शुरुआती मासिक वेतन 7वें वेतन आयोग के तहत ₹18,000 (बेसिक पे) + भत्ते (DA, HRA) मिलाकर लगभग ₹25,000 से ₹35,000 तक बनता है ।

रेलवे की नवीनतम रिक्तियों, नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन के लिए आप अपने क्षेत्र के रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *