सलमान खान की रियलिटी शो बिग बॉस 20 में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चाएं देखने को मिल रही है, इस बार ट्रैवल और लाइफस्टाइल इनफ्लुएंसर jatin pratap singh का नाम देखने को मिल रहा है। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ऑडियंस जाना चाहते हैं कि क्या वह सच में बिग बॉस के घर में आने वाले हैं या फिर सिर्फ एक संकेत है।

आखिर क्यों चर्चा में आए हैं jatin pratap singh?
जानकारी के अनुसार जतिन प्रताप सिंह ने 11 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की थी। इस फोटो में उनके हाथ में एक कार्ड दिखाई दिया जिस पर वाइल्ड कार्ड लिखा था पोस्ट के अनुसार उन्होंने तथास्तु कैप्शन भी दिया है। इसमें सबसे खास बात यह है कि तथास्तु कैप्शन बिग बॉस 20 की थीम से जुड़ा हुआहै। इसके अलावा पोस्ट में सलमान खान का गाना राधे सुनाई देने के बाद लोगों के द्वारा अंदाजा लगाया जाने लगा।
ये भी पढ़े: Bigg Boss 20 में Redheemaa की एंट्री की खबरें…..जाने सच
आखिर कौन हैं जतिन प्रताप सिंह?
jatin pratap singh दिल्ली के डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और ट्रैवल इनफ्लुएंसर है। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घूमने फिरने पैशन और लग्जरी लाइफ़स्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स मौजूद है वहीं उनकी यूट्यूब चैनल पर 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर है। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता के कार्य नहीं अब उनका नाम इन रियलिटी शो से जोड़कर देखा जा रहा है।
क्या बिग बॉस 20 में जतिन प्रताप सिंह की एंट्री कंफर्म है?
फिलहाल जतिन प्रताप सिंह की वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। ना तो जतिन और ना ही शो के निर्माता ने उनकी भागीदारी की कोई पुष्टि की है इसलिए अभी यह कहना सही नहीं होगा कि वह निश्चित रूप से बिग बॉस 20 में आने वालेहैं। इससे पहले भी इस शो में एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है ऐसे में जतिन की पोस्ट में ऑडियंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़े: Bigg Boss 20 Contestants List: जानिए कौन-कौन शो में आया
अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार
बिग बॉस में नए कंटेस्टेंट की एंट्री से घर का समीकरण थोड़ा बदल जा सकता है। अगर जतिन इस शो का हिस्सा बनते हैं तो ऑडियंस को उनके सोशल मीडिया कंटेंट से अलग एक नया अंदाज देखने को मिलेगा। फिलहाल ऑडियंस को अभी ऑफिशियल घोषणा होने का इंतजार करना चाहिए।




