एमपी में वन अमले पर अतिक्रमण कारियों का हमला, बरसाए डंडा-पत्थर, 8 वन कर्मी घायल

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा वन क्षेत्र में वन कर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के तहत रविवार को वन मंडल के गुड़ी वन परिक्षेत्र के आमाखुजरी बीट में वन कर्मियों पर हुए हमलें में 8 वन कर्मी घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में भर्ती हुए 45 नवपदस्थ वनरक्षकों को प्रशिक्षण के बाद गुड़ी रेंज में विशेष फ्लाइंग स्क्वाड के रूप में तैनात किया गया है। यह दल वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण रोकने और जंगलों की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त पर था। जंहा कथित अतिक्रमणकारियों ने वन कर्मीयों पर पहले पत्थर से हमला किए और फिर डंडों से हमला कर दिए।

ये हुए घायल

इस हमले में वनरक्षक ज्वाला सिंह, रोमांक नायक, शैलेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह सक्तावत, राजेंद्र बागड़ी, प्रदीप बघेल, चंद्रपाल तोमर और राहुल लोधी सहित अन्य कर्मचारी घायल हुए हैं। सभी घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हटाया गया था अतिक्रमण

बताया जा रहा है कि गुड़ी रेंज में लंबे समय से वन भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें हैं। हाल ही में वन विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया था। इसके बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। वन कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में भी अमले पर हमले हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं बढ़ाई गई। इतना ही नही इस हमले में घायल हुए वन कर्मियों का यह भी आरोप है कि इस हमलें के बाद मदद नही मिली और वे जंगल में ही घायल अवस्था में पड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *