सिंगरौली-यूपी बॉर्डर पर नारकोटिक्स के खिलाफ सख्ती, एमपी-यूपी पुलिस ने की अंहम बैठक

सिंगरौली। जिले की पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और सीमावर्ती अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अनपरा थाना परिसर में सिंगरौली-यूपी बॉर्डर से जुड़े पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें दोनों राज्यों की पुलिस गहन मंत्राण करके तगड़ी रणनीति बनाई है। अब दोनों राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं नशें के खिलाफ सख्त एक्शन ले सकेगी। ज्ञात हो कि रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत जुलाई माह में नशा कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन-2 अभियान चलाने जा रहे है। सिंगरौली पुलिस की बॉर्डर मीटिंग से इस अभियान को मजबूती मिलेगी।

इस तरह की चर्चा

बैठक में नारकोटिक्स से जुड़े मामलों, सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की रोकथाम तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आपसी समन्वय को और मजबूत करते हुए संयुक्त अभियान चलाने तथा नशे के कारोबार और सीमावर्ती अपराधों पर कड़ी कार्रवाई करने पर चर्चा किए है।

संयुक्त गश्त

दोनो राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने चर्चा के दौरान तय किए है कि नशा तस्करों को रोकने के लिए एमपी-यूपी बॉर्डर पर पुलिस द्वारा सघन और संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिससे बॉर्डर का लाभ बदमाशों को न मिल सकें और पुलिस को ऐसे बदमाशों की पहचान करने में मदद मिलेगी, जो कि दूसरे राज्य का होने के कारण पुलिस के सामने से निकल जाते है।

साइबर फ्रॉड पर लगाम

सीमावर्ती इलाकों में बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए सेफ क्लीक-2.0 तकनीक और रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई है। पुलिस सूचनाओं का आदान-प्रदान को मजबूत बनाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी करते हुए दोनों राज्यों की पुलिस आपस में रियल-टाइम जानकारी साझा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *