मध्यप्रदेश पहुचे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहूल गांधी, गूंज कार्यक्रम में युवाओं से संवाद

इंदौर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहूल गांधी शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर पहुचे है। वे इंदौर के एयरपोर्ट पर उतरे। यहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका स्वागत करके अगुआई किए। इसके बाद राहुल गांधी वहां से रवाना हो गए, हांलाकि रास्तें में उन्हे जाम का भी सामना करना पड़ा। राहुल गांधी का काफिला इंदौर के चंद्रगुप्त चौराहे पर ट्रैफिक के बीच फंस गया। राहुल गांधी करीब 10 मिनट तक ट्रैफिक में रुके रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ भी उनकी कार के पास पहुंच गई।

युवाओं से संवाद

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहूल गांधी एमपी के युवाओं से संवाद करने के लिए इंदौर पहुचे है। पाट्री ने उनके इस कार्यक्रम को गूंज नाम दिया है। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अच्छी कर रखी है और इंदौर समेत आसपास के जिलों से न सिर्फ युवा हिस्सा ले रहे है बल्कि प्रदेश भर के युवा कार्यक्रम में राहूल गांधी से अपनी बात रखेगे, राहूल गांधी युवाओं से संवाद करने के साथ ही अपने विचारों से अवगत करा रहे है। इस दौरान वे देश और प्रदेश की सरकार की खामियों को युवाओं के समक्ष रख रहे है।

जेन-जी पर राहूल का फोकस

ज्ञात हो कि गत माह पूर्व दिल्ली में जेन-जी का बड़ा आंदोलन हुआ। जिसमें युवाओं और छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए। वे नीट परीक्षा समेत अन्य बिदुंओ पर सरकार के समक्ष अपनी बात रखी। उक्त आंदोलन का समर्थन कांग्रेस ने भी किया। आंदोलन का ऐसा स्वरूप रहा कि सरकार को झुकना पड़ा और शिक्षा मंत्री का न सिर्फ स्तीफा हुआ बल्कि सीजेपी की मांगो को सरकार माना। जिसके बाद माना जा रहा है कि राहूल गांधी का फोकस अब जेन-जी पर है। युवाओं को अपने पक्ष में करने और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए वे अब युवाओं के साथ संवाद कर रहे है, बहरहाल राहुल गांधी के एमपी दौरे पर अब सभी की नजरे टिकी हुई है कि वे युवाओं पर कौन सी जदुई छड़ी घुमाने वाले है।

कार्यक्रम की मुख्य बातें

  • स्थान: इंदौर के रीजनल पार्क के सामने वाला मैदान।
  • मुख्य विषय: शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, परीक्षा प्रणाली और युवाओं के अधिकार।
  • भागीदारी: कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र, युवा और आदिवासी युवा शामिल हुए।
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: युवाओं को आकर्षित करने के लिए गायक राघव चैतन्य और अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं।
  • दौरे से जुड़ी मुख्य बातें:
  • ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: राहुल गांधी इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के 5वें संस्करण में हिस्सा ले रहे हैं और जेन-जी (Gen-Z) तथा युवाओं से संवाद कर रहे हैं।
  • स्वागत और रूट: एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट से उनका काफिला रेडिसन होटल पहुंचा, जहां उन्होंने नेताओं के साथ बैठक की।
  • कार्यक्रम स्थल: वे रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *