MS Subbulakshmi की बायोपिक में रश्मिका मंदाना, 8 साल की रिसर्च पर बनी…

MS Subbulakshmi Biopic: Rashmika to play the legendary singer's role.

MS Subbulakshmi Biopic: महान कर्नाटक संगीत की गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। एमएस सुब्बुलक्ष्मी बायोपिक में रश्मिका मंदांना भूमिका निभाने वाली है। इस फिल्म का ऑफिशल लॉन्च 16 सितंबर 2026 को चेन्नई में उनकी 110वीं जयंती के मौके पर किया गया है।

रश्मिका निभाएंगी एमएस सुब्बुलक्ष्मी का रोल

एमएस सुब्बुलक्ष्मी पर बनी जाने वाली फिल्म का नाम एमएस..ए लिगसी ऑन स्क्रीन है। इसका निर्देशन गौतम टिन्नूरी कर रहे हैं और संगीत अनिरुद्ध रविचंद्रन इसमें करने वाले हैं। रश्मिका मंदांना इस फिल्म में एसएमएस सुबलक्ष्मी के रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म की घोषणा होने के बाद रश्मिका ने इस रोल के लिए अपने लिए एक सम्मान की बात बताया है यह रोल उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि एस सुबह लक्ष्मी भारतीय शास्त्रीय संगीत की बेहद महत्वपूर्ण हस्तियों में से एक है।

ये भी पढ़े: Waiting Hai Review: तत्काल टिकट के काले खेल में पुलिसवाले बने दिव्येंदु

कमल हासन ने इसके लॉन्च पर क्या कहा?

फिल्म का लॉन्च चेन्नई स्थित द म्यूज़िक एकेडमी में किया गया इस कार्यक्रम में एक्टर कमल हासन भी मौजूद थे और उन्होंने फिल्म के लिए पहले क्लैप दिया। कमल हसन ने एमएस सुब्बुलक्ष्मी को पैन इंडिया लेडी सुपरस्टार बताया है उन्होंने रश्मिका के सामने मौजूद चुनौती का जिक्र करते हुए बताया कि उनके किरदार की तुलना किसी वैश्विक लेवल के बड़े एक्टर से की है।

ये भी पढ़े: Waiting Hai release date: मुन्ना भैया’ की 7 एपिसोड वाली सीरीज, टिकट स्कैम की कहानी

आखिर कौन थीं एमएस सुब्बुलक्ष्मी?

MS Subbulakshmi का जन्म 16 सितंबर 1916 को हुआ था यह कर्नाटक संगीत की प्रमुख गायिकाओं में से एक है और उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न भी मिल चुका है। भारत सरकार के अनुसार वह भारत रत्न पाने वाली पहली महिला संगीतकार है। उनका संगीत केवल भारत ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी पहुंचा है भारत सरकार की जानकारी के अनुसार वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्तुति देने वाली पहली भारतीय संगीतकार थी और उन्हें रमन मैगसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

इतना ही नहीं अब उनकी जिंदगी और संगीत यात्रा को सिनेमा के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाने की तैयारी भी की जा रही है रश्मिका की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में मुख्य रूप से MS Subbulakshmi की जिंदगी और उनके विरासत को दिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *