सीएम मोहन की दिखी सादगी, बनारस में रूका काफिला, फेमस कचौरी और व्यंजनों का लिए स्वाद

वाराणसी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। मुख्यमंत्री की यह सादगी देख हर कोई उनकी चर्चा करने लगा और लोग उनसे मिलकर उत्साहित हुए। ज्ञात हो कि सीएम मोहन यादव का यह अंदाज समय-समय पर देखा जा रहा है, जब वे प्रसिद्ध व्यंजनों को लुप्त उठाने के लिए होटल में सामान्य ग्राहकों की तरह देखे गए है।

एयर पोर्ट जाने के दौरान रूक थें सीएम

दरअसल हुआ यू कि शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव का काफिला वाराणसी में जब एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, तभी वे मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर अचानक रुक गए। यहां उन्होंने बनारस की मशहूर कचौड़ी, पूरी-राम भाजी ,जलेबी और लस्सी का स्वाद चखा।

व्यंजन होती है वहां की पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के हर प्रांत और शहर की अपनी विशिष्ट खान-पान की शैली होती है , जो वहां की पहचान होती है। स्थानीय स्वाद और पारंपरिक व्यंजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस दौरान सीएम मोहन से स्थानीय लोगों ने मुलाकात कर खुशी जाहिर की और उनके इस अंदाज की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *