CJP ने सरकार से बातचीत की पेशकश ठुकराई, बोले अब नहीं करेंगे मुलाकात

cjp

नीट विवाद को लेकर सरकार लगातार कह रही है कि वह प्रदर्शन कर रहे CJP नेताओं से बातचीत के लिए तैयार है। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि CJP के नेताओं ने फिलहाल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ बैठक करने से इनकार कर दिया है।

इससे पहले सरकार ने साफ कहा था कि CJP जहां और जब बातचीत करना चाहे, सरकार वहां आने को तैयार है। मंगलवार को जेपी नड्डा ने भी यही बात दोहराई थी। उन्होंने कहा था कि सरकार सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा करना चाहती है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश करेगी। एक दिन पहले उन्होंने सोनम वांगचुक से भी करीब 45 मिनट तक मुलाकात की थी।

हालांकि, बुधवार को CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा था कि संगठन बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए उनकी कुछ शर्तें हैं। अब ताजा जानकारी के मुताबिक, CJP नेताओं ने फिलहाल जेपी नड्डा के साथ बातचीत नहीं करने का फैसला लिया है।

उधर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार NEET के मुद्दे पर चर्चा चाहती है, लेकिन विपक्ष इससे बच रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा कि सरकार संसद के अंदर भी इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि NEET पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएगी। इसके बावजूद जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन फिलहाल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *