गोली का जबाब गोलीः हरियाणवी सिंगर हत्याकांड के 2 शूटर पुलिस एनकाउटंर में ढ़ेर

यूपी। उत्तर-प्रदेश की पुलिस ने हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटरों का एनकाउंटर करके मार गिराया है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत यूपी पुलिस ने सोमवार सुबह 24 साल के सुमित और 22 साल के मोहित पर उस समय फायर कर दिया, जब आरोपी शूटर बाइक से शामली से सोनीपत (हरियाणा) की तरफ भाग रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को घेराबंदी की। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस जबाबी कार्रवाई की और गोली लगने से दोनों सूटरों की मौत हो गई।

50-50 हजार रूपए का था ईनाम

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आरोपी सुमित और मोहित सोनीपत के रहने वाले थे और उन पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। सुमित पर एक और मोहित पर 15 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस एनकाउंटर मारे गए दोनों 2 साथियों पर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या करने का आरोप था, वहीं 2 आरोपी सत्यम और आर्यन अब भी फरार हैं।

जिम से निकलते समय हरियाणवी सिंगर अंकित पर चलाई थी गोली

ज्ञात हो कि 26 अगस्त सिंगर अंकित बालियान पर हमलाबरों ने गोली चलाई थी। यह घटना उस समय हुई थी जब वे शामली में जिम करके निकले थे। तभी हमलावरों ने घेराबंदी करके अंकित पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिए थें। गोली लगने के कारण अंकित की अस्पताल पहुचने से पहले ही मौत हो गई थी।

गाना बना हत्याकांड की वजह!

इस मामले में डीजीपी राजीव कुष्ण ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्याकांड में गोगी गैंग से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आई है। 26-27 अगस्त को राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया से जुड़े इंस्टाग्राम अकाउंट से हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट भी की गई थी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले की एक वजह पुरानी गैंगवार भी हो सकती है। 2021 में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या हुई थी। इसके बाद गोगी और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बीच गैंगवार चली थी। अंकित के एक गाने को भी इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। अंकित ने उस गाने में सिर्फ एक्टिंग की थी। गाने के बोल और धुन उनकी नहीं थी। इसके बावजूद गैंग से जुड़े लोगों ने इस गाने को विरोधी गैंग के समर्थन से जोड़कर देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *