मुंबई। ‘बंटवारा 1947’, ‘आवारापन 2’ और ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़ी फिल्मों के बीच कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। फिल्म की शुरुआत धीमी रही, लेकिन बाद में इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ ली। रविवार को फिल्म ने 13.18 करोड़ रुपए और सोमवार को करीब 4.38 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म की कुल कमाई करीब 44.51 करोड़ रुपए नेट पहुंच गई है।
पहले दिन सिर्फ 10 लाख, अब 50 करोड़ के करीब
‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म ने करीब 10 लाख रुपए कमाए। पहले हफ्ते में कलेक्शन करीब 1.08 करोड़ और दूसरे हफ्ते में करीब 40 लाख रुपए रहा।
इसके बाद तीसरे और चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ी। चौथे रविवार को फिल्म ने 13.18 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया। इसके बाद सोमवार को भी फिल्म ने 4.38 करोड़ रुपए कमाए।
Word of Mouth बना फिल्म की ताकत
‘हनुमान अंश’ की खास बात यह है कि रिलीज से पहले फिल्म का बड़ा प्रमोशन या मार्केटिंग कैंपेन नहीं हुआ था। शुरुआत में दर्शकों की संख्या कम रही, लेकिन अच्छी प्रतिक्रिया और Word of Mouth ने फिल्म की कमाई बढ़ा दी। तीसरे और चौथे हफ्ते में फिल्म की मांग बढ़ी और कई सिनेमाघरों में इसके शो भी बढ़े। इसी वजह से फिल्म ने शुरुआती धीमी कमाई के बाद शानदार वापसी की।
2 करोड़ के बजट, 44 करोड़ की कमाई
फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में करीब 44.51 करोड़ रुपए की नेट कमाई फिल्म के लिए बड़ी सफलता है। आध्यात्मिक पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म नीम करौरी बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित है। अब फिल्म की नजर 50 करोड़ रुपए के आंकड़े पर है। अगर कमाई की रफ्तार बनी रही तो ‘हनुमान अंश’ 2026 की बड़ी sleeper hit फिल्मों में शामिल हो सकती है।




