बिहार के गंगा नदी में डूबी नाव, 13 बच्चो की मौत, पीएम मोदी और सीएम ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

बिहार। बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर श्यामचंद गांव के पास मंगलवार रात को गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई। जो जानकारी आ रही है उसके तहत नाव पर करीब 20-25 लोग (ज्यादातर बच्चे) सवार थे, तभी बीच गंगा नदी में नाव पलट गई। हादसे की जानकारी लगते ही वहां की डीएम वर्षा सिंह समेत रेस्क्यू दल मौके पर पहुचा बचाव अभियान चलाया। 13 बच्चों के मौत की पुष्टि प्रशासन द्वारा की गई है, जिनमें 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं। कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और घायलों को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोज कार्यक्रम में जा रहे थें बच्चे

जानकारी के अनुसार, 15 से 20 बच्चे एक छोटी नाव पर सवार होकर भोज में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नाव असंतुलित होकर गंगा नदी में पलट गई और उसमें सवार बच्चे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया। नाव पर सवार लोगों के सबंध में प्रशासन न सिर्फ जानकारी जुटा रहा है बल्कि हादसे के कारणों की जांच कर रहा है।

13 बच्चों के निकले शव

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से चलाए गए बचाव अभियान में अब तक 13 बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों की पहचान मीरा कुमारी, निशु कुमारी, अनिशा कुमारी, सुनीता कुमारी, आर्यन कुमार, मोहन कुमार, अमृता कुमारी, अंकिता कुमारी, पिंकी कुमारी, नमन कुमार, सिकी कुमारी, भोनू कुमारी और सोनम कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद प्रभावित परिवारों में न सिर्फ चीख पुकार मच गई बल्कि पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य सुबह भी जारी रहा।

पीएम मोदी और सीएम ने जताया शोक

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ष्बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है. इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है.ष् पीएम ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की है। बिहार सरकार द्वारा भी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *