सोशल मीडिया पसरनैलिटी orry ने अपनी जिंदगी के 2021 के एक बेहद मुश्किल समय को याद करते हुए अपने अनुभव को शेयर किया है। उन्होंने अपने इस अनुभव को अपनी जिंदगी का सबसे खराब और सबसे मुश्किल समय बताया है और यह समय अमृता सिंह से जुड़ा हुआ है।ओरी के इस तरह के बयान के बाद सारा अली खान और उनके परिवार के साथ उनके पुराने रिश्ते को लेकर चर्चाएं देखने को मिल रही है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं बताया कि उसे समय आखिर ऐसा हुआ क्या था।

2021 के दौर को Orry ने बताया अपना बेहद मुश्किल टाइम
ओरी ने हाल ही में पिंकविला के एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के उसे दूर के बारे में बात की है जिसने उनकी मानसिक स्थिति को मजबूत बनाया है। 2021 के समय को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अमृता सिंह से जुड़ा उनका यह अनुभव उनके लिए बहुत कठिन था और उसे समय उन्हें लगा था कि वह अपनी जिंदगी के सबसे बुरे समय से गुजर रहे हैं। ओरी के अनुसार उसे समय उनके पास के लोग उन्हें कहते थे कि यह अनुभव उन्हें आगे चलकर मजबूत बनाएगा। हालांकि उसे वक्त उन्हें ऐसी बातें सुना नहीं पसंद था और बस उस समय के खत्म होने का वह इंतजार कर रहे थे। बाद में उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि इस अनुभव ने उन्हें इतना ज्यादा मजबूत बना दिया है कि पब्लिक जीवन में मिलने वाली आलोचना और नफरत का उन पर कोई असर नहीं हो रहा।
ये भी पढ़े: Mahakali Teaser: शुक्राचार्य के रोल में खौफनाक लगे अक्षय खन्ना…
आखिर अमृता सिंह और Orry के बीच क्या हुआ?
अब इस पूरे मामले में सवाल ये है की अमृता सिंह और ओरी के बीच में ऐसा क्या हुआ है? ओरी ने इस घटना को ट्राॅमाटाइजिंग बताया है उन्होंने यह नहीं बताया कि 2021 में ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से वह इतने परेशान थे। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे इस घटना के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया तो उन्होंने घटना के विवरण को सार्वजनिक नहींकिया। इसलिए इस मामले में किसी विवाद या घटना का अनुमान लगा लेना सही नहीं होगा। सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि मीडिया रिपोर्ट्स में अमृता सिंह को लेकर जो बातें देखने को मिली है वह ओरी के बयान पर आधारित है। इनको स्वतंत्र रूप से साबित हुई घटना के रूप में नहीं देखना चाहिए।
सारा अली खान से क्यों टूट गई ओरी की दोस्ती?
Orry मैं इससे पहले भी सारा अली खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की थी। जनवरी 2026 के दौरान उन्होंने कहा था कि सारा के साथ दोस्ती बनाए रखना उनके लिए मुश्किल है क्योंकि ऐसा करने के लिए उन्हें अपनी मां से जुड़े ट्रॉमा को नजअंदाज करना पड़ेगा। केवल इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि अगर अमृता सिंह उनसे माफी मांगती है तो वह भविष्य में इस मामले को छोड़ने के बारे में सोच सकते हैं।
इसके बाद और ही नहीं अभी बताया कि अब वह सर और उनके भाई इब्राहिम अली खान के संपर्क में नहीं है दोनों के साथ उनकी पुरानी दोस्ती और सोशल मीडिया एक्टिविटीज इस विवाद कुछ चर्चा में ला दिया है।
ये भी पढ़े : संस्कृति कपड़ों से नहीं…kriti sanon का कंगना को करारा जबाब
फिलहाल क्या है इसकी पक्की जानकारी?
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओरी में 2021 के एक अनुभव को बेहद कठिन और ट्राॅमाटाइजिंग अनुभव बताया था और इससे अमृता सिंह से भी जोड़ाहै। उन्होंने यह भी कहा कि उसे अनुभव ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बना दिया लेकिन 2021 में वास्तव में ऐसा क्या हुआ था इसकी जानकारी नहीं बताई गई है। इसलिए इस मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले ओरी के बयान को उनके व्यक्तिगत दावे के तौर पर देखना सही होगा।




