YouTube Down से US सहित भारत में अफरा-तफरी, 2 लाख यूज़र्स प्रभावित

YouTube Down से US सहित भारत में अफरा-तफरी, 2 लाख यूज़र्स प्रभावित

18 फरवरी 2026 को वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube Down होने की खबर ने अमेरिका सहित कई देशों में हलचल मचा दी। आउटेज ट्रैकिंग साइट Downdetector के अनुसार, अमेरिका जैसे देश में 2 लाख से भी ज्यादा यूजर्स को यूट्यूब चलाने में 18 फरवरी को समस्या महसूस हुई। जिसका मुख्य कारण प्लेटफार्म के रिकमेंडेशन सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी को बताया गया है।

YouTube Down से US सहित भारत में डिजिटल अफरा-तफरी, 2 लाख यूज़र्स प्रभावित

YouTube Down से कितने यूज़र्स प्रभावित?

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 फरवरी की सुबह को अचानक हजारों यूजर्स को वीडियो लोड करने में समस्या होने लगी। Down डिटेक्टर पर शिकायत की संख्या तेजी से बढ़ती दिखे और कुछ ही घंटे में ये आंकड़ा 2 लाख से भी ज्यादा हो गया था। यूजर्स ने बताया कि होम पेज पर वीडियो दिखाई ही नहीं दे रहा था और Something went wrong” जैसे मैसेज लिखो आ रहे थे। हालांकि कुछ मामलों में डायरेक्ट लिंक के जरिए वीडियो एक्सेस हो रहा था।

ये भी पढ़े : The Kerala Story 2 Trailer: किसी धर्म की कहानी या फिर है प्रोपेगेंडा

किन सेवाओं पर पड़ा असर?

आउटेज का असर केवल मुख्य वेबसाइट तक ही सीमित नहीं था यूट्यूब की मोबाइल एप, स्मार्ट टीवी वर्सजन और म्यूजिकल सर्विस आदि पर भी इसका प्रभाव देखा जा रहा था। सोशल मीडिया पर दी जाने वाली पोस्ट के अनुसार कई यूजर्स को लोगिन करने के बाद खाली स्क्रीन ही दिखाई दे रही थी तो कुछ यूज़र ने स्ट्रीमिंग रुकने और बफरिंग होने की भी शिकायत दर्ज की है।

आधिकारिक बयान में क्या कहा गया?

YouTube की पैरेंट कंपनी Google की तरफ से ऑफिशियल बयान में कहा गया की समस्या रिकमेंडेशन सिस्टम में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुई है कंपनी ने स्पष्ट बताया कि यह सर्वर क्रैश नहीं था बल्कि बैक एंड सिस्टम की गलती थी। जिसे टेक्निकल टीम ने कुछ ही घंटे के अंदर ठीक कर लिया है ऑफिशियल बयान में ये भी कहा गया कि अब सेवाएं पहले की तरह ही चलेगी।

क्या था YouTube Down का मुख्य कारण?

यूट्यूब नहीं चलने का मुख्य कारण सिस्टम अपडेट या कंफीग्रेशन परिवर्तन से जुड़ी थी। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में अधिक जानकारी को पब्लिकली नहीं बताया है विशेषज्ञों के अनुसार रिकमेंडेशन एल्गोरिथम प्लेटफार्म का जरूरी हिस्सा होता है जो होम पेज पर कंटेंट दिखता है। इसी सिस्टम में आई रुकावट के कारण बड़े लेवल पर भारत सहित अन्य देशों में भी लोगों को यूट्यूब चलाने में दिक्कत हुई है।

ये भी पढ़े : परिवार में शादी है..Rajpal Yadav ने की, बेल की मांग तो कोर्ट ने सुनवाई टाली

वैश्विक असर और यूज़र प्रतिक्रिया

हालांकि यूट्यूब नहीं चलने की शिकायत अधिकतर अमेरिका से ही आई है, जबकि भारत, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में भी कई सारे यूजर्स को यूट्यूब चलाने में अस्थाई दिक्कत हो रही थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और रेडित पर यूजर्स ने यूट्यूब ना चलने के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं कंपनी के अनुसार अधिकांश सेवाएं कुछ घंटे में सामान्य हो गई थी और डेटा सुरक्षा पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *