महाकाल लोक में श्रद्धालुओं और महिला सुरक्षाकर्मी में विवाद, वीडियों वायरल

उज्जैन। महाकाल लोक में रविवार को श्रद्धालुओं और एक महिला सुरक्षाकर्मी के बीच विवाद हो गया। किसी बात को लेकर पहले दोनों पक्षों में बहस हुई। इसके बाद गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद सप्त ऋषि की प्रतिमाओं के पास हुआ। श्रद्धालु और महिला सुरक्षाकर्मी एक-दूसरे से बहस और हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

लोगों ने किया बीच-बचाव

मंदिर जैसे स्थल पर विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद दूसरे श्रद्धालुओं ने दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद मामला शांत हुआ। घटना के दौरान महाकाल लोक में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हांलाकि अभी यह स्पष्ट नही हो पाया है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था। यह भी सामने नहीं आया है कि घटना के बाद किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत की है या नहीं। मामले में मंदिर प्रबंधन या पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विवाद के मामले आ रहे सामने

ज्ञात हो कि महाकाल मंदिर परिक्षेत्र से लगातार विवाद के मामले सामने आ रहे है। हाल के दिनों में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद के मामले सामने आए हैं। 26 अगस्त को भी मंदिर में कांवड़ियों के एक समूह और सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई हुई थी। इसके बाद कार्रवाई की बात कही गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *