Arijit Singh Retirement: हाल ही में बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट की चर्चाएं कुछ महीने से चल रही है इसी बीच सिंगर और कंपोजर अदनान सामी ने इस मामले पर अपना रिएक्शन देते हुए मीडिया से कहा कि कलाकारों की निजी जिंदगी और उनके द्वारा लिए जाने वाले फैसले का सम्मान करना चाहिए।

आखिर Arijit Singh Retirement पर क्या बोले Adnan Sami?
मीडिया के बातचीत के दौरान अदनान सामी ने बताया कि हर कलाकार को अपने लिए समय और निजी स्पेस की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कलाकार इंडस्ट्री से कुछ समय तक दूर रहना चाहता है तो यह उसका फैसला होता है तो लोगों को भी उसके फैसले का सम्मान करना चाहिए। केवल इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कलाकारों पर लगातार काम का दबाव बना रहता और कई बार उन्हें मानसिक शांति की भी जरूरत होती है जिसके लिए दूरी बनानी पड़ती है। अदनान सामी ने यह भी बताया कि किसी भी कलाकार के निजी फैसला को केवल मनोरंजन की खबर बनाकर नहीं देखना चाहिए।
ये भी पढ़े; Prabhas की फिल्म Kalki Sequel के दूसरे पार्ट में फिर लौटेंगे संतोष नारायण
चर्चा में आया Arijit Singh Retirement
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने को लेकर कहीं तरह की चर्चाएं देखी गई थी। जानकारी के मुताबिक अरिजीत सिंह पिछले कुछ समय से लगातार लाइव शो रिकॉर्डिंग और प्रोफेशनल कमिटमेंट में व्यस्त थे, जिस कारण ब्रेक लेने या फिर सीमित काम करने की संभावना को लेकर चर्चा हो रही है।
मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
Arijit Singh Retirement को लेकर आने वाली खबर सोशल मीडिया पर आते ही फैंस के द्वारा अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिलने लगे। कुछ लोगों ने तो कहा कि अरिजीत सिंह मौजूदा दौर के सबसे लोकप्रिय सिंगर में से एक है और उनका इंडस्ट्री से दूर होना संगीत के लिए बदलाव हो सकता है। कुछ ने तो यह कहा कि कलाकारों को अपने मानसिक और नीचे जिंदगी को प्राथमिकता देने का अधिकार है।
इसका बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री पर असर
Arijit Singh अगर भविष्य में सिंगिंग के करियर से दूरी बनाते हैं तो इसका असर पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री पर भी देखने को मिलेगा। इसलिए कई सालों से अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में कई सारी सुपरहिट गाने दिए हैं और उनकी आवाज बड़ी फिल्मों की बेहतरीन गानों का हिस्सा रही है। इससे नई सिंगर के लिए अफसर हो सकते हैं लेकिन प्लेबैक म्यूजिक की मौजूदा स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़े: आशीर्वाद का विरासत खत्म, 90 करोड़ में बिका rajesh khanna का बंगला..क्यों?
कलाकारों की निजी जिंदगी पर चर्चा
Adnan Sami के ऐसे रिएक्शन के बाद या मुद्दा आप सामने आया कि कलाकारों के नीचे जिंदगी और उनके मानसिक संतुलन को लेकर भी इंडस्ट्री बातचीत होने की जरूरत है। लगातार काम और सार्वजनिक दबाव के कारण कई सारे कलाकार कैरियर छोड़ने को भी मजबूर हो सकते हैं।




