आशीर्वाद का विरासत खत्म, 90 करोड़ में बिका rajesh khanna का बंगला..क्यों?

Aashirvaad Bungalow: Why Rajesh Khanna's house was sold for Rs 90 crore

rajesh khanna ashirvad bunglaw: मुंबई के बांद्रा में स्थित आशीर्वाद बंगला को 2014 में करीब 90 करोड रुपए में बेच दिया गया था। यह वही घर है जो राजेश खन्ना से संबंधित था जानकारी के मुताबिक बिक्री का प्रमुख कारण पारिवारिक विवाद और कानूनी जटिलताओं के साथ-साथ संपत्ति का रखरखाव बताया गया है।

Aashirvaad Bungalow: Why Rajesh Khanna's house was sold for Rs 90 crore

Aashirvaad Bungalow इतिहास और rajesh khanna से पहचान

आशीर्वाद बंगला 1970 से 1980 के दशक में हिंदी सिनेमा के स्वर्ण काल का प्रतीक बताया जा रहा है। यह घर पहले राजेंद्र कुमार के पास था जिसे बाद में राजेश खन्ना ने खरीद लिया था। आधिकारिक रिकॉर्ड की जानकारी के अनुसार इस बंगले को समुद्र के किनारे स्थित प्रीमियम प्रॉपर्टी पर बताया जाता है जिससे इसकी कीमत लगातार बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़े: Alia Bhatt की बहन शहीन ने की सगाई, इमोशनल हुई आलिया, कौन हैं मंगेतर?

राजेश खन्ना के करियर और आर्थिक परिस्थितियों प्रभाव

आशीर्वाद बंगला का सीधा संबंध राजेश खन्ना के करियर से जोड़ा जाता है। 1970 के दशक में सुपरस्टार बनने के बाद ये घर उनकी पहचान बन गया था हालांकि बाद में कुछ सालों में उनके करियर में गिरावट देखी गई है। जानकारी के अनुसार इसी दौरान उन्होंने आर्थिक दवा और टैक्स संबंधित कई मुद्दों में इस संपत्ति के रखरखाव को प्रभावित किया था।

Rajesh Khanna के निधन के बाद विवाद और कानूनी पहलू क्या है

2012 में जब राजेश खन्ना का निधन हुआ तो उसके बाद उनका बंगला विवाद के घेरे में आया सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार उनकी पार्टनर बताई जाने वाली अनीता आडवाणी ने संपत्ति पर अपना दावा किया। हालांकि परिवार की तरफ से इन दावों को लेकर कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई थी। ये मामला लंबे समय तक चर्चा में रहा जिससे बिक्री प्रक्रिया प्रभावित हुई है।

इसकी कीमत में गिरावट, 225 करोड़ से 90 करोड़ हुई

रियल स्टेट के विशेषज्ञ के अनुसार आशीर्वाद बंगला की अनुमानित कीमत एक समय 200 करोड रुपए से ज्यादा थी लेकिन कानूनी विवाद प्रॉपर्टी की स्थिति और त्वरित सऊदी की जरूरत के कारण इसको 2014 में लगभग 90 करोड रुपए में ही बेच दिया गया। जानकारी के अनुसार ये फैसला कुछ व्यावहारिक कारण से लिया गया था।

ये भी पढ़े: Assi OTT Release: ZEE5 पर 17 अप्रैल को डिजिटल प्रीमियर हुआ रिलीज

बंगला की नई डील और पुनर्विकास की योजना

आशीर्वाद बंगला को इस बिजनेसमैन ने खरीदा है, इसके बाद इसे पुन: विकास के लिए तोड़ा गया है आधिकारिक जानकारी में कहा गया कि इस स्थान पर नहीं रिहाईसी परियोजना विकसित की जानी थी। इस तरह हिंदी सिनेमा की एक ऐतिहासिक स्थल का अध्याय समाप्त होगया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *