SAIL Share Price: सरकारी स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के शेयर में मंगलवार को जोरदार ग्रोथ देखने को मिली है।SAIL Share Price इंट्राडे बिजनेस में लगभग 11% तक उछल गया है और 15 साल के उच्च लेवल पर पहुंच चुका है। बाजार विशेषज्ञों की जानकारी के अनुसार मजबूत स्टील डिमांड के साथ-साथ बेहतर फाइनेंशियल प्रदर्शन की उम्मीद और मेटल सेक्टर पर बढ़ती खरीददारी इस तेजी के प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।

SAIL के Share Price में क्यों आई है तेजी?
स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया का शेयर कारोबार के दौरान तेज खरीददारी के कारण कई साल के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। कंपनी के शेयर में इंट्राडे उछाल पिछले साल से लगभग 54 महीना की सबसे बड़ी तेजी बताई जा रही है। बाजार विश्लेषकों की जानकारी के अनुसार घरेलू बाजार में स्टील की कीमतों में सुधार और सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च बढ़ाने की उम्मीद होने से निवेश करने वाले लोगों का भरोसा इस कंपनी के तरफ मजबूत हुआ है। रेलवे सड़क और इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में स्टील की मांग बढ़ने से स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया जैसे पब्लिक सेक्टर की कंपनी को फायदा मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े: Oil Prices: ट्रंप-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, भारत पर बढ़ा दबाव
मेटल सेक्टर में मजबूत सेंटीमेंट दिख रहा
हाली के बिजनेस सत्र में मेटल और स्टील सेक्टर में शेयर मैं बड़ी लेवल की खरीदारी देखने को मिल रही है। वैश्विक कमोडिटी बाजार में स्थिरता और चीन से जुड़े मांग संकेतों ने भी निवेश करने वाले लोगों की धारणा को समर्थन दिया है। बाजार की जानकारी के मुताबिक SAIL Share Price मैं ग्रोथ केवल शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग नहीं बल्कि सेक्टर आधारित खरीदारी का भी हिस्सा हो सकती है हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि स्टील उद्योग एक सेलिकल सेक्टर है जहां वैश्विक मांग और कच्चे माल की कीमत प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है।
ब्रोकरेज फर्मों की SAIL Share Price पर क्या राय
कुछ ब्रोकरेज रिपोर्ट्स में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के लिए पॉजिटिव दृष्टिकोण दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी की प्रोडक्शन क्षमता सरकारी प्रोजेक्ट से मिलने वाली संभावित मांग और लागत नियंत्रण प्लानिंग ही आगे के प्रदर्शन को सहारा दे सकती है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि अगर घरेलु स्टील की कीमतें मजबूत बनी रहती है तो आने वाली तिमाहियों में कंपनी के मार्जिन में सुधार होना संभव है। हालांकि उन्होंने निवेश करने वाले लोगों को उंचे लेवल पर उतार-चढ़ाव के प्रति सतर्क रहने की भी सलाह दी है।
ये भी पढ़े:Vijay Kedia Portfolio में 5 नए शेयर शामिल, Websol ने दिया 44% रिटर्न
निवेशकों और बाजार पर क्या है असर
SAIL Share Price मे आई इस तेजी का असर पूरे पीएसयू मेटल स्पेस पर देखने को मिल रहा है कई अन्य स्टील कंपनियों के शेयर में भी अब मजबूती दिखाई दे रही है। बाजार पंजीकरण में बढ़ोतरी होने से स्टील इंडिया कंपनी फिर से निवेश करने वाले लोगों के फोकस में दिख रही है। कारोबार के दौरान शेयर में नया इंट्राडे हाई बनाया है जबकि क्लोजिंग लेवल भी मजबूत दिख रहा है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अब निवेश करने वाले लोगों की नजर कंपनी के आने वाले तिमाही भविष्य रिजल्ट और प्रबंधन की भविष्य की प्लानिंग पर होने वाली है।




