मध्य प्रदेश के मुरैना में खूनी खेल, दोनों पक्ष से चली अंधाधुंध गोलिया, दो भाईयों की मौत, भारी पुलिस बल तैनात

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में खूनी खेल का मामला सामने आ रहा है। यहां दो परिवार के बीच हुए विवाद के दौरान दोनो पक्षों से अंधाधुंध गोलिया चलाई गई। गोली लगने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। यह घटना सुमावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हटूपुरा घुरैया बसई से सामने आ रही है। मृतकों की पहचान राजवीर गुर्जर और उनके सगे भाई अजब सिंह गुर्जर के रूप में हुई है। दोनों मृतक रामजीलाल गुर्जर के बेटे थे।

गोलियों की तड़तड़ाहट से बसई गांव में फैल गई दहशत

जो जानकारी आ रही है उसके तहत गुर्जर परिवार के दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ गोलिया चलाई गई है। गोलियों की तड़तड़ाहट से बसई गांव में दहशत फैल गई। गोली लगने से जंहा राजवीर और अजब की मौत हो गई है वही विक्की गुर्जर और धीरज गुर्जर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को ईलाज के लिए नजदीके अस्पताल के साथ ही ग्वालियर ले जाया गया है। जिससे उनका उच्च स्तर का ईलाज हो सकें।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव, तनाव व्याप्त

दो पक्षों के द्वारा खेल गए इस खूनी खेल से पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है, तो वही किसी भी स्थित को नियंत्रित करने के लिए सुमावली थाना पुलिस के साथ ही अतिरिक्त भारी पुलिस बल क्षेत्र में तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद एवं जमीनी रंजिश से जुड़ा सामने आ रहा है। जिसके बाद स्थित स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *