दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में 30 जुलाई को हुए मतदान का परिणाम 3 अगस्त का आ रहा है। मतों की गणना कराने के लिए प्रशासन स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके लिए 20 टेबलें लगाई गई है। 15 राउंड में मतों की गणना का कार्य पूरा किया जाएगा। दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतों की गणना को लेकर प्रदेश भर की निगाहें टिकी हुई है। वजह है कि यह क्षेत्र बीजेपी के दिग्गज नेता एवं पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का क्षेत्र है, हांलाकि इस उपचुनाव में उनकी टिकट कट गई और पार्टी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया।
त्रिकोणीय मुकाबला
दतिया विधानसभा उपचुनाव में अब जीत के जो दावे सामने आते रहे है, उसके तहत मुकाबला त्रिकोणीय है, यानि की भाजपा के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है, हांलाकि उॅट किस करवट बैठता है यह तो परिणाम सामने आने पर तय होगा।
पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा रहे चर्चा में
दतिया के उपचुनाव में भले ही सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने अपने पूरे तंत्र को मैदान में उतरा हो, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा रहे। टिकट बदलने के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी हो या फिर स्टेज पर छलका आशूओं का दर्द, यह बंया करता रहा कि कही न कही कशिश तो है। दूसरी ओर कांग्रेस भी स्थानीय स्तर पर गुटबाजी के आरोपों से पूरी तरह बाहर नहीं निकल सकी।
सत्ता और संगठन तक मैदान में उतरा
दतिया विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे है। यही वजह रही कि उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता और संगठन के लोग पूरी ताकत से लगे रहे, जिससे उपचुनाव में बीजेपी अपना परचम लहराकर दतिया में विधायक पार्टी का बना सकें। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रोड शो किया तो अपने मंत्री विधायकों एवं सांसदों को क्षेत्र में भेजकर माहौल बनाते रहे वही बीजेपी सगठन के लोग भी इस चुनावी सफर में साथ में रहे।




