अनुराग कश्यप ने Accused पर दिया रिव्यू ,अपनी बहन को दी सलाह…

Anurag Kashyap reviews Accused on Netflix, a psychological drama that will blow your mind.

OTT प्लेटफॉर्म पर हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म Accused को मिला जुला रिव्यू देखने को मिला, जिसके बाद निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपनी बहन और फिल्म डायरेक्टर अनुभूति कश्यप को Netflix फिल्म पर रिएक्ट करके पब्लिकली सपोर्ट किया। ये रिएक्शन 27 फरवरी 2026 को देखा गया, जब अनुराग ने फिल्म की आलोचना होने के बीच अपनी बहन फिल्म एक्ट्रेस और फिल्म के डायरेक्टर को धैर्य की सलाह दी।

Accused को मिले मिले जुले रिव्यू

इस फिल्म की रिलीज़ होने के बाद दर्शकों और फैंस का रिएक्शन मिला जुला देखने को मिला है। फिल्म को इसके सब्जेक्ट और परफॉर्मेंस के लिए तारीफ मिल रही है लेकिन फिल्म के स्क्रीन प्ले और अंत को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुछ फैंस में फिल्म की गति और नॉरेटिव संरचना को कमजोर बताया है।

ये भी पढ़े : Konkona Sen Sharma की फिल्म Accused पर बयान को लेकर चर्चा तेज

अनुराग कश्यप का पब्लिकली सपोर्ट

दरअसल अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा अपनी बहन और फिल्म के डायरेक्टर अनुभूति कश्यप को प्रोत्साहित करते हुए लिखा कि उन्हें अपने काम पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। उन्होंने सलाह दी की आलोचना करने वाले लोगों का जवाब जल्दबाजी में नहीं बल्कि निरंतर काम करते हुए देना चाहिए।

फिल्म की कहानी और इसका सामाजिक संदर्भ क्या है

Accused एक महिला के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों और उससे प्रभावित होने वाले उसके निजी जीवन की कहानी को बताती है। फिल्म का विषय संवेदनशील सामाजिक मुद्दों से जुड़ा हुआ है जिसके कारण इसका रिएक्शन भी अलग-अलग देखने को मिल रहा है।

महिलाओं के लिए चुनौती

फिल्म इंडस्ट्री में महिला निर्देशक की संख्या सीमित मात्रा में मौजूद है, ऐसे में एक्यूज्ड जैसी फ़िल्म पर मिलने वाली रिएक्शन अत्यधिक जरूरी होती है। नए सब्जेक्ट और दृष्टिकोण वाली फिल्म को जल्दी स्वीकृति नहीं मिल पाती है इसे स्वीकृति मिलने में थोड़ा समय लगता है।

ये भी पढ़े : Kerala Story 2 Release date पर हाई कोर्ट ने लगाया अंतरिम रोक..

OTT प्लेटफॉर्म पर कंटेंट आधारित सिनेमा

एक्यूज्ड फिल्म का रिलीज होना ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट आधारित फिल्मों की बढ़ती उपस्थिति को बढ़ावा देता है। इस तरह की फिल्मों को सफलता से अधिक आलोचनात्मक चर्चा ही मिलती है जो लंबे समय में उनकी पहचान बनाने में मदद कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *