GLP-1 Drugs: हमारे देश भारत में GLP-1 Drugs को लेकर आई रिसर्च के मुताबिक कुछ नतीजे आए हैं। जानकारी के मुताबिक बिना डायबिटीज वाले और कम उम्र के लोगों में इन दावों से वजन तेजी से घटना देखा जा रहा है या ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है लेकिन इसके साथ-साथ रिस्क को लेकर भी विशेषज्ञ ने सावधानी बरतने कीसलाह दी है।

इसकी स्टडी में क्या सामने आया है
हाल ही में रिसर्च में करीब 150 ओवर वेट और मोटापे से जूझ रहे लोगों को शामिल किया गया है। 6 महीने तक चली इस स्टडी में बताया गया कि जिन भी प्रतिभागी को डायबिटीज बीमारी नहीं थी उनका वजन अपेक्षाकृत तेजी से कम हुआ है। युवाओं की उम्र के लोगों में इसका असर और भी ज्यादा स्पष्ट देखा गया है जिससे यह संकेत मिलता है की उम्र और मेटाबॉलिज्म इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
ये भी पढ़े: Vitamin D overdose से बढ़ रहा सेहत पर खतरा, डॉक्टर ने दी चेतावनी
शरीर में कैसे काम करती हैं GLP-1 Drugs
GLP-1 Drugs आधारित दवाई शरीर में भूख नियंत्रण सिस्टम पर असर करतीहै। यह हमारे पेट के खाली होने के प्रक्रिया को धीमा करता है जिससे लंबे समय तक हमारा पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसके अलावा यह हमारे दिमाग में भूख संकेतकों को भी काम करती है और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती है। इसी वजह से वजन घटाने में इसका असर देखा जा सकता है।
इसमें कौन सी दवाएं हैं ज्यादा प्रभावी?
इस कैटेगरी में दो प्रमुख दवाई चर्चा में है पहला Semaglutide और दूसरा Tirzepatide, इस में Semaglutide जहां जीलपी वन हार्मोन की नकल करता हैTirzepatide ड्यूल एक्शन के साथ दोनों पर काम करता है। कुछ मामलों में Tirzepatide ज्यादा प्रभावि है। हाल किसका इस्तेमाल पूरी तरह से डॉक्टर के अनुसार ही करना चाहिए होता है।
क्या है इसके साइड इफेक्ट्स और रिस्क
डॉक्टर के अनुसार इन दवाओं के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट भी देखे जाते हैं। जैसे उल्टी और कमजोरी होना आदि गंभीर मामलों में हमारे अग्नाशय में सूजन, किडनी पर असर और पाचन संबंधी दिक्कतें भी हो जाती है। इसलिए बिना किसी मेडिकल सलाह इसका इस्तेमाल करना रिस्क भरा हो सकता है।
ये भी पढ़े: भारत में असर दिखा रहे weight loss injection, है नए मोटापा इलाज…
भारत में बढ़ता दिख रहा ट्रेंड और चिंता
हमारे देश भारत में इन दावों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है खासकर उन लोगों के बीच जो सिर्फ वजन घटाने के लिए ही इसका उपयोग कर रहे हैं।GLP-1 Drugs केस स्टडी में साफ पता चला कि वजन घटाने में ये आसरदार हो सकता है।
