रणबीर की रामायण में बैटमैन वाले क्रिस्टोफर नोलन की एंट्री!

Christopher Nolan Ramayana Editing: अपने VFX के लिए 8 बार ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली कंपनी DNEG के मालिक नामित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की रामायण (Ramayana Film) का इंतजार सिर्फ भारतीय नहीं पूरी दुनिया कर रही है. फिल्म में एक्टर डायरेक्टर भले इंडियन हैं लेकिन मेकिंग का काम पूरा हॉलीवुड वाला क्रू संभाल रहा है. 4000 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म को लेकर हर दिन नए अपडेट मिल रहे हैं और अभी जो अपडेट मिला है वो फैंस को पगला देगा।

रामायण में नोलन?

Nolan In Ramayana: हॉलीवुड के सबसे महान फिल्म निर्देशकों में से टॉप में आने वाले Christopher Nolan को कौन नहीं जानता? लेकिन जो नहीं जानते उनको बता दें कि ये वही आदमी है जिसने Christian Bale वाली Batman Trilogy, Inception, Dunkirk, Oppenheimer, Interstellar और Tenet जैसी फ़िल्में दिखाकर हम लोगो का जक्का खोला है. अब खबर है कि रामायण के मेकर्स ने Christopher Nolan से कांटेक्ट किया है और रामायण फिल्म का फाइनल कट निर्देशित करने की रिक्वेस्ट की है. फाइनल कट बोले तो फिल्म की पूरी एडिटिंग नोलन के हाथ में देने का ऑफर किया है. अगर ऐसा होता है तो रामायण को लेकर चल रहा हाइप और भी बढ़ जाएगा।

वैसे मेकर्स ने अबतक इसकी कोई कन्फर्मेशन नहीं दी है मगर चर्चा है कि नोलन भी भारतीय पौराणिक इतिहास पर बनी रामायण में दिलचस्पी ले रहे हैं, वे खुद भारत की माइथोलोजी के दीवाने हैं. उनकी पिछली फिल्म Oppenheimer में उन्होंने भागवत गीता के एक श्लोक को दिखाया भी था.

अगर ये रिपोर्ट सच हैं तो भाई रामायण को ग्लोबल ब्लॉक बस्टर बनने से कोई रोक नहीं सकता। रामायण पर इतने बड़े स्केल में आजतक कोई फिल्म नहीं बनी है. मेकर्स इस फिल्म की 45 भाषाओँ में डबिंग कर रहे हैं और इसके लिए Brahma AI बनाया है जो किरदारों की आवाज के साथ ही उसी इमोशन को दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर देता है और लिप सिंक भी हो जाता है. यानी रामायण चाइनीज, इंग्लिश , फ्रेंच, जापानी जैसी कई भाषाओँ में रिलीज होगी वो भी बिना डबिंग के.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *