जॉब। देश के युवाओं को सरकारी नौकरी का बड़ा मौका मिलने वाला है। जानकारी के तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में रिक्त पड़े 1.83 लाख से अधिक पदों पर भर्ती करने के लिए चर्चा शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा करने के लिए संसदीय पैनल की बैठक भी हुई हैं। जिसमें इस भर्ती से जुड़े अधिकारियों एवं समिति में शमिल जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारियों ने गहन चर्चा किए है। जिसमें नीट पेपर लीक के चलते कंप्यूटर से परीक्षा तथा तय समय पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने पर जोर दिया गया है। समिति का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी होने से अभ्यार्थीयों में तनाव बढ़ रहा है। समिति ने सभी प्रमुख भर्ती एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने और रिजल्ट जारी करने में होने वाली देरी को जल्द से जल्द कम करने के निर्देश दिए हैं।
पेपर लीक रोकने कंप्यूटर पर जोर
दो लाख पदों पर भर्ती करने के लिए समिति की बैठक में परीक्षाओं की सुरक्षा और शुचिता की बात भी सामने आई है। दरअसल नीट पेपर लीक होने से अब भर्ती परीक्षाओं में काफी सर्तकता बर्ती जा रही है। ऐसे में यह बात भी सामने आई है कि पारंपरिक ऑफलाइन परीक्षाओं की जगह कंप्यूटर आधारित परीक्षा करवाई जाए, जिससे पेपर लीक की समस्या से निपटा जा सकता है।
रेलवे में सबसे ज्यादा भर्ती
केन्द्र सरकार के तहत होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे ज्यादा पदों पर भारतीय रेलवे में होने वाली है, जहां रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा 1,08,129 पदों पर नियुक्तियां करने की तैयारी कर रहा हैं। तो वही कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के लिए 65,331 पदों पर भर्तियां करेगा, जबकि संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से सिविल सर्विसेज और अन्य उच्च स्तरीय श्रेणियों के 10,135 पदों पर भर्ती करने के लिए बैठक के दौरान चर्चा की गई है। ऐसे में देश भर के लाखों युवाओं को आने वाले समय में सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए मौका मिलेगा।




