बिहार में आस्था पर अफवाह, इंद्रदमनेश्वर मंदिर में भगदड़ से 7 महिलाओं की मौत, 24 घायल

बिहार। बिहार में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम के इंद्रदमनेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह फैलाने से भगदड़ मच गई। जिससे 7 महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में 24 श्रद्धालु घायल हो गए है। हुए हादसे में मृत हुई महिलाएं लखीसराय, मुंगेर और पटना जिले की रहने वाली थी। बताया जाता है कि भीड़ ने ऐसी भगदड़ मचाई कि लोग एक दूसरे के नीचे दब गए। मौके पर पहुचे प्रशासन ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। वही घटना को लेकर जांच कर रही है।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के तहत सुबह मंदिर गेट से लेकर दृष्टिकिरण के आसपास तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसी बीच सुबह 5.42 बजे अशोकधाम स्टेशन पर मोकामा-बैद्यनाथधाम मेला स्पेशल ट्रेन रुकी। ट्रेन के सैकड़ों श्रद्धालु बोलबम का जयघोष करते हुए मंदिर की ओर बढ़ने लगे। पहले से मौजूद भीड़ के साथ इनके जुड़ने से मार्ग पर दबाव काफी बढ़ गया। इसी दौरान दृष्टिकिरण के आसपास लगा एक जर्जर विद्युत पोल भीड़ के दबाव में गिर गया। पोल से जुड़े केबल तार से चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं में करंट फैलने की अफवाह फैल गई। जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।

मौजूद है पालकलीन विशाल शिवलिंग

अशोकधाम मंदिर श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर के नाम से विख्यात है। यहां पालकलीन विशाल शिवलिंग है, जो जमीन की खोदाई से प्राप्त हुआ है। सावन सोमवार की चलते अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुच गई थी। भगदड़ के चलते हुई मौत से यहां मातम छा गया। मंदिर धाम में दूर दराज से श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए पहुचे थें।

सीएम ने जताया शोक

लखीसराय के अशोकधाम की घटना पर सीएम सम्राट चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने मृतकों के लिए 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किये है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि यह घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *