Salary Increase After DA Hike: केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance Increase 2026) और महंगाई राहत में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब DA-DR 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह फैसला Narendra Modi की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी।
इस फैसले से करीब 50.5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.3 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार पर इसका सालाना अतिरिक्त बोझ लगभग 6,791 करोड़ रुपए का पड़ेगा
सैलरी और पेंशन पर असर
Salary Increase After DA Hike: महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद कर्मचारियों की मंथली सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में सीधा इजाफा होगा। DA बेसिक सैलरी का हिस्सा होता है, इसलिए जैसे ही इसमें बढ़ोतरी होती है, कुल वेतन अपने आप बढ़ जाता है। यह बढ़ोतरी Central Government Employees Salary Hike 2026 के रूप में देखी जा रही है, जो बढ़ती महंगाई के बीच राहत देती है।
क्या होता है DA और क्यों जरूरी है
What Is Dearness Allowance: महंगाई भत्ता यानी DA एक तरह का “Cost Of Living Adjustment” है, जो सरकारी कर्मचारियों को महंगाई से बचाने के लिए दिया जाता है।
यह बेसिक सैलरी के प्रतिशत के रूप में तय होता है और हर छह महीने में—जनवरी और जुलाई—में संशोधित किया जाता है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की वास्तविक आय को महंगाई के असर से सुरक्षित रखना है।
8वें वेतन आयोग की मांग तेज
यह फैसला ऐसे समय आया है जब कर्मचारी संगठन 8th Pay Commission Salary Revision की मांग तेज कर रहे हैं। National Council-Joint Consultative Machinery (NC-JCM) ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है। अगर यह लागू होता है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर लगभग ₹69,000 हो सकती है। हालांकि अभी तक 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक टाइमलाइन घोषित नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे लागू होने में 2028 तक का समय लग सकता है।
8वें वेतन आयोग तक DA का क्या होगा ()
DA Calculation 8th Pay Commission: जब तक नया वेतन आयोग लागू नहीं होता, तब तक DA बेसिक सैलरी के प्रतिशत के रूप में मिलता रहेगा। वेतन आयोग लागू होने के बाद मौजूदा DA को बेसिक पे में मर्ज कर दिया जाता है और फिर DA की गणना दोबारा 0% से शुरू होती है। यानी अभी जो 60% DA मिल रहा है, वह नए वेतन ढांचे में शामिल होकर खत्म हो जाएगा और फिर धीरे-धीरे बढ़ेगा।
सैलरी कैलकुलेशन कैसे बदलेगा
Salary Calculation After Pay Commission: अगर 8वें वेतन आयोग में 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर, मौजूदा ₹35,400 बेसिक पे बढ़कर ₹1.35 लाख से ज्यादा हो सकता है। हालांकि DA खत्म होने के कारण कुल सैलरी में बदलाव का असर अलग तरीके से दिखेगा। यह बदलाव Government Salary Structure Change India के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस फैसले का लाभ केंद्रीय सरकारी कर्मचारी, रक्षा कर्मी, रेलवे कर्मचारी, केंद्रीय संस्थानों के कर्मचारी और पेंशनर्स को मिलेगा।
वहीं राज्य सरकार के कर्मचारी, बैंक कर्मचारी और RBI जैसे संस्थानों के कर्मचारी इस दायरे में नहीं आते, क्योंकि उनके वेतन अलग व्यवस्थाओं से तय होते हैं।
