West bengal Exit Poll 2026, Tamilnadu Exit Poll, Assam Exit Poll, Kerala Exit Poll: पश्चिम बंगाल में चुनाव समाप्ति के साथ ही पांचों राज्यों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. और बिना इधर उधर की बात किए सीधा पॉइंट में आते हैं और हर राज्य के एग्जिट पोल के आंकड़ों को देखते हैं.
असम एक्ससिट पोल
Assam Exit Poll 2026: सबसे पहले बात करते हैं असम की, एग्जिट पोल के नंबर्स देखकर लगता है कि असम में तीसरी बार बिश्वा सरकार बनने जा रही है. एक्सिस माय इंडिया के आंकड़ों के अनुसार असम में बीजेपी को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस 24 से 36 के बीच सिमट सकती है. वहीं मैरिज का सर्वे कहता है कि असम में बीजेपी को 85 से 95, कांग्रेस को 25 से 32 और अन्य को 6 से 12 सीटें मिल सकती हैं. असम में चुनाव जीतने के सिर्फ 64 सीटों में बहुमत की जरूरत है और एग्जिट पोल के आंकड़े बीजेपी के पक्ष में दिखाई देते हैं.
केरल एग्जिट पोल
Kerala Exit Poll: बात करें करेल की तो यहां सत्ता परिवर्तन होते दिखाई दे रहा है, कांग्रेस के नेतृत्व वाले दल UDF को बहुमत मिलते के आसार हैं और साथ ही बीजेपी यहां पहली बार एक से ज्यादा सीट जीत सकती है. मैरिज का पोल कहता है कि केरल में सत्ताधारी पार्टी के दल LDF को 60 से 65 सीटें मिल सकती हैं जबकि UDF 75 से 85 सीटों पर जीत सकता है जबकि बीजेपी को 3 से 5 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि पीपल्स पल्स के आंकड़ों के अनुसार LDF को 60 से 65, UDF को 70 से 75 सीटें मिल सकती हैं वहीं एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल का दावा है कि केरल में KDF 49 से 62 सीटों में सिमट सकती है और UDF 78 से 90 सीटों पर चुनाव जीत सकती है.
तमिलनाडु एग्जिट पोल
Tamilnadu Exit Poll: तमिलनाडु में एक बार दिए से DMK सरकार बनने के आसार समझ में आ रहे हैं. मैरिज के एग्जिट पोल बताते हैं कि राज्य में DMK को 112 से 132 सीटें मिल सकती हैं जबकि AIADMK 87 से 110 सीटों में सिमट सकती है, जबकि TVK को 10 से 12 सीटों में जीत मिल सकती है, पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल की माने तो DMK को 125 से 145, AIADMK को 65 से 80 और TVK को 18 से 24 सीटों में जीत मिल सकती है.
बंगाल एग्जिट पोल
अब बात बंगाल की करें तो एग्जिट पोल में मिक्स्ड रिव्यूज हैं कहीं बीजेपी बहुमत के करीब है तो कहीं TMC तो कहीं दोनों के बीच फाइट टफ है. P-Marq के आंकड़ों के अनुसार बंगाल में TMC को 118 से 138 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी 150 से 175 और कांग्रेस 0 में सिमट सकती है. पीपल्स पल्स का पोल कहता है कि बंगाल में 178 से 189 सीटें लाकर TMC की जीत हो सकती है और बीजेपी 95 से 110 में सिमट सकती है और कांग्रेस को भी एक्का दुक्का सीटें मिल सकती हैं, वहीं मैरिज एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को बंगाल में 146 से 161 सीटें और TMC को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं. चाणक्य स्ट्रेटजीज के आंकड़ों की माने तो बीजेपी 150 से 160 सीटें जीतकर बंगाल में पहली बार सरकार बना सकती है.
पुड्डुचेरी एग्जिट पोल
पुड्डुचेरी का एग्जिट पोल भी दावा करता है कि राज्य में बीजेपी 16 से 20 सीटें लाकर फिर से AINRC सरकार बना सकती है.
कुल मिलाकर, इन एग्जिट पोल के रुझान एक दिलचस्प और मुकाबले भरी तस्वीर पेश कर रहे हैं। असम में जहां बीजेपी की वापसी लगभग तय मानी जा रही है, वहीं केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। तमिलनाडु में DMK की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही है, तो पश्चिम बंगाल में मुकाबला बेहद कांटे का नजर आ रहा है—जहां अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़े अलग कहानी बता रहे हैं। पुडुचेरी में भी बीजेपी गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है।
हालांकि, ये सिर्फ एग्जिट पोल के अनुमान हैं—असली तस्वीर तो नतीजों के दिन ही साफ होगी। इसलिए फिलहाल नजरें मतगणना पर टिकी हैं.




