Sonam Raghuvanshi bail In Raja Raghuvanshi murder case : जिस पिता ने ली थी-बेटी को फांसी की सजा दिलाने की कसम,उसी ने कराई ज़मानत

Sonam Raghuvanshi bail In Raja Raghuvanshi murder case-

Sonam Raghuvanshi bail In Raja Raghuvanshi murder case : जिस पिता ने ली थी-बेटी को फांसी की सजा दिलाने की कसम,उसी ने कराई ज़मानत-इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट ने जमानत दे दी है। हैरानी की बात यह है कि उसके पिता देवी सिंह, जिन्होंने हत्याकांड के बाद उससे सारे नाते तोड़ लिए थे, ने ही 50 हजार रुपये का मुचलका भरकर उसे जेल से बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर।मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को हिलाकर रख देने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला ट्विस्ट सामने आया है। इस मामले की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उसके कैरेक्टर की जमानत लेने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसके स्वयं के पिता देवी सिंह हैं-वही पिता, जिन्होंने हत्याकांड का खुलासा होने पर बेटी से सभी रिश्ते तोड़ने, उसका चेहरा न देखने और उसे फांसी की सजा दिलाने का दावा किया था।

जिस पिता ने बेटी से तोड़े नाते,वही बने जमानतदार-मन का टूटा भरोसा

The father who disowned his daughter became her bail guarantor

राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद जब सोनम के नाम की चर्चा हत्यारोपी के तौर पर हुई, तो उनके पिता देवी सिंह रघुवंशी ने मीडिया से कहा था कि सोनम अब उनके लिए मर चुकी है। उन्होंने उसे फांसी की सजा दिलाने तक की बात कही थी। लेकिन 11 महीने बाद, जब बेटी जेल में थी, तो वही पिता शिलांग पहुंचा। उन्होंने न केवल अदालत में 50 हजार रुपये जमा किए, बल्कि एक होटल संचालक को जमानती भी बनवाया। इतना ही नहीं, जेल से रिहाई के समय वह खुद सोनम को लेने पहुंचे एक ऐसा कदम जिसने सभी को चौंका दिया।

कोर्ट ने पुलिस की जांच पर उठाए सवाल

Court raises questions on police investigation

शिलांग के सत्र न्यायालय ने सोनम को जमानत देते हुए पुलिस की विवेचना पर गंभीर सवाल उठाए,कोर्ट ने की टिप्पणी-

  • गिरफ्तारी के दौरान सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
  • गिरफ्तारी का कारण बताने वाला फॉर्म सही तरीके से नहीं भरा गया।
  • चालान में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग धाराएं लिखी गईं।
  • ट्रायल में अनावश्यक देरी की गई-इन्हीं कमियों के चलते न्यायालय ने सोनम को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत देना उचित समझा, हालांकि कुछ शर्तों के साथ-जैसे वह शिलांग नहीं छोड़ सकती।

भाई गोविंद का रुख- बोला “कल भी थी नफरत-आज भी है नफरत”

Brother Govind’s stand-Hated her yesterday-hate her today

सोनम के भाई गोविंद ने साफ कहा कि वह अपनी बहन से नफरत करते हैं और उनकी जमानत से वह अनजान थे। उन्होंने कहा, “मैं कल भी सोनम से नफरत करता था और आज भी करता हूं। कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है, लेकिन वह बरी नहीं हुई है। यदि वह बरी होती है तभी मैं उसका स्वागत करूंगा।” गोविंद फिलहाल इंदौर में ही हैं और पिता के फैसले से अलग रुख रखते हैं।

Sonam Raghuvanshi bail In Raja Raghuvanshi murder case-अभी भी जेल में रखे गए ये मुख्य आरोपी जिन्होंने राजा को मारने में दिया था सोनम का साथ

निराशा में पीड़ित परिवार-कहा न्याय अधूरा है,हाईकोर्ट में देंगे चुनौती

Victim family-“Justice incomplete, will challenge in High Court”

राजा रघुवंशी की मां उमा देवी ने इस फैसले को दर्दनाक बताते हुए कहा, “न्याय अधूरा है। हमने कानून के बारे में सुना था, लेकिन अब देख लिया है।” राजा के भाई विपिन ने इसे सिस्टम की नाकामी करार दिया और कहा कि जब तक सच्चा न्याय नहीं मिलता, उनके भाई की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। परिवार ने सोनम की जमानत को खारिज कराने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का ऐलान किया है।

जानें अन्य आरोपियों के बारे में कि कौन कहां है ?

Other accused: Who is where

अभी भी जेल में रखे गए ये मुख्य आरोपी जिन्होंने राजा को मारने में दिया था सोनम का साथ-

  • राज कुशवाह-सोनम का कथित प्रेमी और मास्टरमाइंड। उसने ही हत्याकांड को अंजाम दिया।
  • विशाल चौहान-राज का करीबी दोस्त, जिसने हत्या में सीधे हाथ रखा।
  • आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी-हत्या की घटना में शामिल अन्य सह-आरोपी।
नोट-पहले साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार बलवीर और लोकेंद्र सिंह तोमर को कोर्ट ने दो महीने पहले बरी कर दिया था।

निष्कर्ष-राजा रघुवंशी हत्याकांड ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कानूनी प्रक्रिया में उतार-चढ़ाव कितने अप्रत्याशित हो सकते हैं। एक ओर जहां पिता ने बेटी को जमानत दिलाकर रिश्तों की जटिलताओं को उजागर किया है, वहीं पीड़ित परिवार अधूरे न्याय की पीड़ा में जी रहा है। फिलहाल सोनम शिलांग में ही है और उसे शहर छोड़ने की अनुमति नहीं है। अब देखना यह होगा कि हाईकोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाता है और क्या वास्तव में राजा रघुवंशी के परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *