Vinesh Phogat Brij Bhushan Sharan Singh News: ओलिंपियन रेसलर Vinesh Phogat ने एक बार फिर भारतीय कुश्ती जगत को हिला देने वाला बयान दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व WFI अध्यक्ष Brij Bhushan Sharan Singh के खिलाफ शिकायत करने वाली 6 महिला खिलाड़ियों में वह खुद भी शामिल हैं
विनेश ने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश के गोंडा में होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेना उनके लिए बेहद मुश्किल होगा, क्योंकि यह वही जगह है जहां बृजभूषण का प्रभाव है।
अगर कुछ हुआ तो जिम्मेदार सरकार होगी”
विनेश ने कहा कि वह और उनकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी, लेकिन अगर किसी खिलाड़ी के साथ कोई गलत घटना होती है , तो इसकी जिम्मेदारी सीधे सरकार की होगी। उन्होंने कहा, एक लड़की के लिए उस माहौल में जाकर 100% देना आसान नहीं है, जहां पहले से ही आरोप और डर का माहौल हो.
गोंडा को लेकर जताई चिंता
विनेश के मुताबिक, जिस जगह टूर्नामेंट हो रहा है, वहां निष्पक्ष मुकाबला होना मुश्किल है (fair play in sports)।
उन्होंने आरोप लगाया कि—
- कौन रेफरी होगा
- किसे कितने पॉइंट मिलेंगे
- किसे जिताया या हराया जाएगा
ये सब बृजभूषण और उनके करीबी लोगों के कंट्रोल में हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और खेल मंत्रालय मूकदर्शक बने हुए हैं।
विनेश ने बताया कि यह मामला अभी कोर्ट में लंबित है और 6 महिला पहलवानों ने इसमें शिकायत दर्ज कराई थी। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के चलते पीड़ितों की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाती, लेकिन अब मजबूरी में उन्होंने खुद सामने आकर अपनी बात रखी ।
करीब डेढ़ साल तक कुश्ती से दूर रहने के बाद विनेश अब वापसी की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह फिर से देश के लिए मेडल जीतना चाहती हैं और तिरंगे का मान बढ़ाना चाहती हैं।
क्या है पूरा मामला?
जनवरी 2023 में Sakshi Malik, Bajrang Punia और विनेश फोगाट समेत कई पहलवानों ने Jantar Mantar पर धरना दिया था (wrestlers protest India)।
तब आरोप लगाए गए थे कि बृजभूषण शरण सिंह ने महिला खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न किया। यह मामला अब भी देश के सबसे चर्चित खेल विवादों में से एक बना हुआ है।




