भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 6 साल बाद राज्य महिला आयोग की नियुक्ति किया है। रेखा यादव को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ पूर्व विधायक साधना स्थापक बतौर सदस्य कमान संभालेंगी। तीन साल के इस कार्यकाल में दोनों महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया है।
पूर्व विधायक रेखा यादव राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष है। रेखा यादव इससे पहले विधायक रह चुकी हैं और संगठनात्मक अनुभव भी रखती हैं। साल 2020 में कमलनाथ सरकार गिरने के बाद राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष पद कानूनी विवाद में फंस गया था. उस समय तत्कालीन अध्यक्ष शोभा ओझा और अन्य सदस्यों को शिवराज सरकार ने हटा दिया था।




