झांसी की महिला का एमपी के पन्ना में चमकी किस्मत, मिले बेशकीमती 4 हीरे, बच्चो की परवरिश में करेगी खर्च

पन्ना। पन्ना की धरती कब किसकी किस्मत बदल दे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इस धरती ने एक बार फिर एक गरीब महिला की किस्मत बदल दी है और उसे पन्ना की धरती से बेशकीमती 4 हीरे प्राप्त हुए है। वह पन्ना के कार्यालय में चमकते हुए हीरा जमा कराया है। अब इन हीरों को आगामी नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी के बाद सही कीमत सामने आएगी, हांलकि चारों हीरों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली है गुड्डी

जानकारी के अनुसार गुड्डी श्रीवास उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली है। वह पन्ना के सरकोहा क्षेत्र में स्थित निजी खदान में काम करके हीरा की तलाश कर रही थी और उसकी मेहनत अंततः रंग लाई। जब खुदाई के दौरान उसके हाथ में 4 अच्छे किस्म के हीरे हाथ लग गए। चारों हीरों का वजन 5 कैरेट से अधिक बताया जा रहा है। जैसे ही हीरे मिलने की जानकारी सामने आई, महिला और उसके परिवार में खुशी का माहौल बन गया।

कौन गुड्डी श्रीवास जिसे पन्ना में मिले है हीरे

गुड्डी देवी मूल रूप से पन्ना की ही रहने वाली हैं (शादी झांसी में हुई है)। उन्होंने सोशल मीडिया पर पन्ना में लोगों को हीरा मिलने की खबरें देखी थीं। इससे प्रेरित होकर उन्होंने अपने पति राजकुमार को पन्ना में हीरा खदान लीज पर लेने की सलाह दी। पत्नी की बात मानकर राजकुमार ने करीब 6 महीने पहले पन्ना में खदान पट्टे (लीज़) पर ली थी। दोनों पति-पत्नी खदान में मेहनत कर रहे थे। गुड्डी देवी का कहना है कि इन हीरों की सरकारी नीलामी से जो भी पैसा मिलेगा, उसका उपयोग वह अपने बच्चों की अच्छी पढ़ाई-लिखाई और घर की जरूरतों को पूरा करने में करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *