Vijay Kedia SME stock: प्रसिद्ध निवेशक विजय किड़िया ने महामाया लाइफ साइंस में 10 लाख से अधिक शेयर खरीद कर लगभग 4.5% की हिस्सेदारी अपने नाम कर ली। यह निवेश हाल ही में सामने आया इसके बाद SME stock बाजार में चर्चा का विषय बन गया इस खबर का असर निवेश करने वाले लोगों की दिलचस्पी और स्टॉक की ट्रेडिंग गतिविधियों पर भी देखा गया है।

Mahamaya Lifesciences में हिस्सेदारी के असर
स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार महामाया लाइफ साइंसेज एक स्मॉल और एसएमई सेगमेंट की कंपनी है। जिसमें बड़े निवेश करने वाले लोगों की एंट्री आमतौर पर बाजार का ध्यान आकर्षित करती है। विजय केडिया द्वारा हिस्सेदारी लेने के बाद इस स्टॉक में ट्रेडिंग वॉल्यूम में बढ़ोतरी देखी गई है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार इस तरह की हिस्सेदारी बाजार में कॉन्फिडेंस के सिग्नल के रूप में देखी जा सकती है खास तौर पर जब निवेश करने वाले लोगों का ट्रैक रिकार्ड काफी मजबूत हो। हालांकि कीमतों में उतार-चढ़ाव SME सेगमेंट में अपेक्षाकृत आधा देखा जा सकता है।
ये भी पढ़े: Q4 Results: HCL Tech का फीका ग्रोथ, Nestle India आगे और Tata Elxsi…
Agrochemical सेक्टर में क्या है कंपनी की अभी की स्थिति
महामाया लाइफ साइंस एग्रोकेमिकल सेक्टर में काम करती है जो की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभातीहै। कंपनी क्रॉप प्रोडक्शन और इससे जुड़े प्रोडक्ट भी बनाती है। बाजार विशेषण क्यों का मानना है कि भारत में कृषि क्षेत्र की स्थिर मांग और निर्यात अफसर के कारण इस सेक्टर में लंबे समय की संभावनाएं देखी गई है इसी कारण SME स्टॉक को ग्रोथ स्टोरी की तरह देखा जा रहा है।
निवेश के पीछे क्या है संभावित कारण
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार,Vijay Kedia आमतौर पर उन कंपनियों में निवेश करते हैं जिसमें भविष्य में मल्टीबैगर बनने की संभावना होती है। जिसके पीछे कुछ संभावित कारण भी है पहले कंपनी की ग्रोथ क्षमता दूसरा सेक्टर की लंबी अवधि की मांग और तीसरा वैल्यूएशन का आकर्षक लेवल। हालांकि कंपनी की फाइनेंसियल स्थिति और भविष्य की इनकम वृद्धि इस निवेश के परिणाम को निर्धारित कर सकती है।
निवेशकों के लिए जोखिम और संकेत क्या है
बाजार विश्लेषकों के अनुसार SME सेगमेंट में निवेश करने के साथ-साथ रिस्क भी होता है। काम लिक्विडिटी, ज्यादा प्राइस वोलैटिलिटी, सीमित जानकारी और कवरेज इसलिए केवल बड़े निवेदक की एंट्री के आधार पर फैसला लेना उचित नहीं होता है। ये खबर बाजार की गतिविधि को दिखाती है, ना कि किसी भी तरह की निवेश की सलाह देती है निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श ले।
ये भी पढ़े: 77 रेस्टोरेंट बंद.. कर्ज बना काल, Hardee’s फ्रेंचाइज़ी bankruptcy में…
क्या है आगे का आउटलुक
बाजार की जानकारी का कहना है कि आने वाले समय में कंपनी के तिमाही नतीजे और सेक्टर ट्रेंड SME स्टॉक की दिशा निर्धारित कर सकते हैं। अगर कंपनी मजबूत प्रदर्शन करती है तो निवेश करने वाले लोगों की रुचि बनी रह सकती है हालांकि किसी भी प्रकार का मूल्य अनुमान केवल संभावित आकलन होता है और बाजार की स्थिति पर ही निर्भर करता है।




