Q4 Results: जनवरी से मार्च 2026 तिमाही के q4 रिजल्ट में एचसीएल टेक्नोलॉजी, नेस्ले इंडिया और टाटा एलेक्सी के साथ-साथ कहीं कंपनियों ने भी अपने फाइनेंशियल नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान एफएमसीजी सेक्टर में मजबूत वृद्धि देखी गई है जबकि आईटी सेक्टर में धीमी ग्रोथ देखने को मिल रही है जिसका असर बाजार की धारणा पर पड़ा है।

FMCG में मजबूती, Nestle India का प्रदर्शन भी बेहतर
ताज q4 रिजल्ट में नेस्ले इंडिया ने मजबूत प्रदर्शन किया है स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 25% से बढ़कर ₹1100 करोड़ के आसपास पहुंच है। राजस्व में भी दो अंको की वृद्धि देखी गई है जिसका मुख्य कारण घरेलू मांग में सुधार और प्रमुख ब्रांड की मजबूती बताई जा रही है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार महंगाई में नमी और ग्रामीण मांग में सुधार होने से एफएमसीजी कंपनियों को फायदा मिलने वाला है जो कि आगे भी ट्रेंड जारी रह सकता है।
ये भी पढ़े: Brent Crude oil के दाम में गिरावट, Middle East शांति की उम्मीदों से दबाव…
HCL Tech के नतीजे स्थिर, लेकिन आउटलुक हुआ कमजोर
आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजी के q4 रिजल्ट अपेक्षाकृत स्थिर दिख रहे हैं। कंपनी का मुनाफा करीब 4400 करोड रुपए रहा जो सालाना आधार पर सीमित वृद्धि को दिखाता है। हालांकि कंपनी के ऑफिशियल बयान में फाइनेंशियल ईयर 2027 के लिए 1.5% से 4.5% तक की राजस्वृद्धि का अनुमान बताया गया है जो की बाजार की उम्मीद से कम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चित और क्लाइंट खर्चों की कमी के कारण आईटी सेक्टर पर अभी दबाव बना हुआ है।
Tata Elxsi में रिकवरी के संकेत मिलते है
डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी टाटा एलेक्सी ने Q4 रिजल्ट में करीब 28% तक के मुनाफे की वृद्धि देखी है। ये पिछले कुछ तिमाहियों में गिरावट के बाद सुधार का संकेत है कंपनी को ट्रांसपोर्टेशन और मीडिया सेगमेंट में भी बेहतर मांग मिली है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार यह रिकवरी शुरुआती लेवल की है जिसमें स्थित आने में अब समय लगेगा।
ये भी पढ़े: 77 रेस्टोरेंट बंद.. कर्ज बना काल, Hardee’s फ्रेंचाइज़ी bankruptcy में…
क्या है बाजार पर असर और निवेशकों के लिए संकेत
Q4 Results आने के बाद बाजार में सेक्टर आधारित रुखसत दिख रहा है एफएमसीजी स्टॉक में पॉजिटिव रुझान नजर आ रहे हैं साथ ईही आईटी स्टॉक में सीमित बढ़त या दबाव का माहौल देखा जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार निवेश करने वाले लोगों को केवल तिमाही नतीजे के बजाय कंपनी के भविष्य के आउटलुक पर भी ध्यान देना चाहिए और यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह जानकारी केवल समाचार उद्देश्य से है, इसको निवेश की सालाह ना समझे।
