MPESB Group-2 Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के तहत 2306 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 61 विभागों और सरकारी संस्थानों में नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पटवारी के 200 पद भी शामिल हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MPESB Group-2 Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 (Group-2 Sub Group-4 Recruitment 2026) के तहत कुल 2306 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 18 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान में राज्य के 61 विभागों और सरकारी संस्थानों के 2106 पद शामिल हैं, जबकि दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों के लिए पटवारी (Patwari) के 200 पद भी आरक्षित किए गए हैं।
कृषि विपणन बोर्ड में सबसे ज्यादा 530 पद
इस भर्ती में सबसे अधिक 530 पद मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (MP State Agricultural Marketing Board) में सहायक उप निरीक्षक (Assistant Sub Inspector) के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा पंचायत राज संचालनालय, सहकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन, उद्योग संचालनालय, मेडिकल कॉलेज, नगर निगम, पॉलिटेक्निक कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थानों में भी विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
पटवारी के 200 पद भी इसी परीक्षा से होंगे भरे
MPESB (Recruitment Exam) की नियम पुस्तिका के अनुसार पटवारी (Patwari Recruitment) के 200 पदों पर भी इसी संयुक्त परीक्षा के माध्यम से भर्ती होगी। इन पदों के लिए जिलावार रिक्तियों की सूची अलग से जारी की गई है। पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया संबंधित नियमों के अनुसार लागू होगी।
प्रमुख विभागों में रिक्त पद
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड – सहायक उप निरीक्षक : 530 पद
पंचायत राज संचालनालय – पंचायत समन्वय अधिकारी सहित विभिन्न पद : 373 पद
आयुक्त सहकारिता विभाग – 105 पद
महिला एवं बाल विकास विभाग – 88 पद
एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन – 118 पद
उद्योग संचालनालय – 45 पद
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पटवारी – 200 पद
इन पदों पर भी होगी भर्ती
इस संयुक्त भर्ती परीक्षा के माध्यम से खंड पंचायत अधिकारी (Block Panchayat Officer), डेटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator), पंचायत समन्वय अधिकारी, सहायक संपरीक्षक (Assistant Auditor), अमीन (Amin), मंडल संयोजक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी (Assistant Public Relations Officer), सहायक आयुक्त, प्रबंधक (Manager) और सेल्स गर्ल (Sales Girl) समेत कई अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।
18 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी MPESB (Online Application) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती परीक्षा दो पालियों (Two Shifts) में आयोजित की जाएगी। सफल अभ्यर्थियों का चयन विभागवार निर्धारित नियमों और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।




