भोपाल। रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ उन पुलिसकर्मियों के प्रति भी सम्मान और अपनापन देखने को मिला, जो दिन-रात शहरवासियों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में रक्षाबंधन का विशेष आयोजन किया गया, जहां महापौर मालती राय सहित बीजेपी की महिला पार्षदों और महिला समाजसेवीयो ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
भावुक और आत्मीय हो गया माहौल
महिला जनप्रतिनिधियों ने पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर भाई होने का स्नेह जताया। पुलिसकर्मियों ने भी राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर माहौल पूरी तरह भावुक और आत्मीय नजर आया। महापौर मालती राय ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान भी अपने परिवार से दूर रहकर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं। रक्षाबंधन के दिन भी कई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है।
पुलिस कर्मीयों ने सुरक्षा का दिया वचन
रक्षित निरीक्षक जय सिंह तोमर ने भी महापौर मालती राय और उनके साथी बहनो का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वैसे तो पुलिस जवान हरदम सुरक्षा मे तैनात रहते है लेकिन किसी भी पर्व मे वह अपने घर नहीं जा पाते ऐसे मे महापौर ने इस कंमी को दूर करके रक्षाबंधन के उत्सव को दो गुना कर दिया। सभी पुलिस कर्मी इससे उत्सव के रूप में मानते हुए बहनों के सुरक्षा का वचन दिए है।
प्रसन्न रहे पुलिस कर्मी
कंट्रोल रूम में हुए इस आयोजन के दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई। राखी बंधवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने बहनों का आशीर्वाद लिया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम ने भाई-बहन के रिश्ते के साथ पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और अपनत्व के रिश्ते को भी मजबूत करने का संदेश दिया।




