छत्तीसगढ़ में हादसा, दिल्ली से पहुची प्लेन का फटा टायर, मचा हड़कंप

बिलासपुर। शुक्रवार को एक प्लेन हादसा सामने आ रहा है। जंहा दिल्ली से यात्री लेकर पहुची हवाई जहाज का टायर एयरपोर्ट पर उतरते समय फट गया, हांलाकि इस हादसे में किसी को नुकसान नही पहुचा और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है। यह हादसा बिलासपुर के बिलासा एयरपोर्ट का है। विमान में सवार सभी 36 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि विमान को सुरक्षित तरीके से रोक लिया गया।

रोकी गई प्लेन

हादसे के बाद बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। यात्रियों को इसकी जानकारी दी गई और आगे की व्यवस्था को लेकर एयरलाइन की ओर से जरूरी प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल राहत की बात यही है कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। मामले में विमान के टायर फटने की वजह की जांच की जा रही है।

कानपुर में हुआ था हादसा

ज्ञात हो कि 24 घंटे पूर्व ही कानपुर में एक ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया था। जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई थी, वही छत्तीसगढ़ के रायपुर में यात्री विमान का टायर फट जाने का मामला सामने आया है।

घटना की मुख्य बातें

  • घटना स्थल: बिलासपुर एयरपोर्ट, छत्तीसगढ़।
  • विमान कंपनी: एलायंस एयर (Alliance Air)।
  • रूट: प्रयागराज से बिलासपुर।
  • स्थिति: लैंडिंग के वक्त टायर फटा, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी रही, लेकिन सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *