मध्यप्रदेश से गुर्जर रही दो ट्रफ लाइन, रीवा संभाग समेत इन 28 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

एमपी वेदर न्यूज। मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग नजर आ रहे है। कुछ क्षेत्रों में आंधी-बारिश तो कई हिस्सों में जबरदस्त धूंप से गर्मी का प्रभाव तेज हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मौसम में पूरी तरह बदलाव आने की संभावन है। जिससे विंध्य क्षेत्र समेत 28 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, कई जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दूसरी ओर रतलाम, उज्जैन और भोपाल समेत कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्री-मानसून जैसी स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार जिस तरह से मौसम की गति विधि नजर आ रही है उसके तहत प्रदेश के मध्य हिस्से से दो ट्रफ लाइन गुजर रही हैं. इसके साथ ही ऊपरी हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय बना हुआ है. इसी कारण प्रदेश में प्री-मानसून जैसी स्थिति बन गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि मई के शुरुआती सप्ताह में इतनी व्यापक बारिश और आंधी सामान्य स्थिति नहीं मानी जाती. इस बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव मध्य भारत तक गहराई से पहुंचा है।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के मौसम विभाग ने प्रदेश में सक्रिय वेदर सिस्टम के कारण सतना, मैहर, रीवा और ग्वालियर सहित लगभग 28 जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। हवाओं की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक रह सकती है।

आंधी-बारिश वाले प्रमुख 28 जिले

ग्वालियर-चंबल संभाग- ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर।
जबलपुर संभाग- जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्णा।
रीवा संभाग- रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर।
शहडोल संभाग- शहडोल, उमरिया, अनूपपुर।
सागर संभाग- सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी।
लू – आंधी-बारिश के बीच ग्वालियर, चंबल और निमाड़ क्षेत्रों (जैसे भिंड, दतिया, रतलाम) में भीषण गर्मी और लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रतलाम में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *