कौन हैं नए CDS लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि?

Who Is NS Raja Subramani: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (NS Raja Subramani) देश के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (Chief of Defence Staff – CDS) होंगे। केंद्र सरकार ने शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी। इसके साथ ही वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन (Krishna Swaminathan) को भारतीय नौसेना का अगला प्रमुख (New Navy Chief) नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी 31 मई 2026 को अपना कार्यभार संभालेंगे।

मौजूदा CDS अनिल चौहान (Anil Chauhan) का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है। एनएस राजा सुब्रमणि देश के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होंगे। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत लगातार अपनी सैन्य ताकत, संयुक्त युद्ध क्षमता और थिएटर कमांड सिस्टम को मजबूत करने पर काम कर रहा है।

कौन हैं नए CDS एनएस राजा सुब्रमणि?

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (NS Raja Subramani) ने दिसंबर 1985 में गढ़वाल राइफल्स (Garhwal Rifles) से भारतीय सेना जॉइन की थी। उन्होंने नेशनल डिफेंस अकादमी (National Defence Academy – NDA) से ट्रेनिंग ली और बाद में ब्रिटेन के जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज (Joint Services Command and Staff College) से भी सैन्य शिक्षा हासिल की।

उन्होंने दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज (National Defence College) से उच्च अध्ययन किया। उनके पास लंदन के किंग्स कॉलेज (King’s College London) से मास्टर ऑफ आर्ट्स और मद्रास यूनिवर्सिटी (Madras University) से डिफेंस स्टडीज (Defence Studies) में एमफिल की डिग्री भी है।

सेना में लंबा अनुभव

एनएस राजा सुब्रमणि (NS Raja Subramani Military Career) 35 साल से ज्यादा समय तक भारतीय सेना में कई अहम पदों पर रहे हैं। फिलहाल वे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (National Security Council Secretariat – NSCS) में सैन्य सलाहकार हैं।

उन्होंने जुलाई 2024 से जुलाई 2025 तक सेना के उप-प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके अलावा वे-

  • सेंट्रल कमांड (Central Command) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रहे
  • नॉर्दर्न कमांड (Northern Command) के चीफ ऑफ स्टाफ रहे
  • II कोर (II Corps) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग रहे
  • मिलिट्री इंटेलिजेंस (Military Intelligence) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल रहे
  • डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (Defence Services Staff College) में चीफ इंस्ट्रक्टर रहे
  • जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के सांबा में 168 इन्फैंट्री ब्रिगेड की कमान संभाली

उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (Param Vishisht Seva Medal), अति विशिष्ट सेवा मेडल (Ati Vishisht Seva Medal), सेना मेडल (Sena Medal) और विशिष्ट सेवा मेडल (Vishisht Seva Medal) से सम्मानित किया जा चुका है।

कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नए नौसेना प्रमुख

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन (Vice Admiral Krishna Swaminathan) भारतीय नौसेना के अगले प्रमुख होंगे। उन्हें 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था। वे कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (Communication and Electronic Warfare) के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

उन्होंने NDA, ब्रिटेन के जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर (College of Naval Warfare) और अमेरिका के यूएस नेवल वॉर कॉलेज (US Naval War College) से प्रशिक्षण लिया है।

उन्होंने INS Vidyut, INS Vinash, INS Kulish और INS Mysore जैसे युद्धपोतों (Warships) की कमान संभाली है। वे एयरक्राफ्ट कैरियर INS Vikramaditya के कमांडिंग ऑफिसर भी रह चुके हैं।

उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से सम्मानित किया जा चुका है।

क्या होता है CDS?

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (Chief of Defence Staff – CDS) देश की तीनों सेनाओं- आर्मी (Indian Army), नेवी (Indian Navy) और एयरफोर्स (Indian Air Force) के बीच तालमेल बनाने वाला सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी होता है। यह चार-स्टार रैंक (Four-Star Rank Officer) का पद है।

CDS, चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (Chiefs of Staff Committee – CoSC) का स्थायी अध्यक्ष होता है और रक्षा मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (Department of Military Affairs – DMA) का प्रमुख भी होता है।

इस पद का मकसद तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय (Military Coordination), संयुक्त सैन्य रणनीति (Integrated Military Strategy) और रक्षा फैसलों को तेज करना है।

भारत सरकार ने दिसंबर 2019 में यह पद बनाया था। जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) देश के पहले CDS बने थे। उनके बाद 2022 में अनिल चौहान (Anil Chauhan) को यह जिम्मेदारी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *