Congress PDA Against Akhilesh Yadav : अखिलेश के सामने कांग्रेस का ‘PDA’ दांव, इमरान मसूद को पद देने से भी भड़की सपा

Congress PDA Against Akhilesh Yadav, up Election 2027,

Congress PDA Against Akhilesh Yadav : उत्तर पर विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश में मुस्लिम वोट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एक ओर अखिलेश यादव मुस्लिम वोटों के बड़े दावेदार माने जाते हैं, तो दूसरी ओर असदुद्दीन ओवैसी भी सक्रिय हैं। अब राहुल गांधी ने भी मुस्लिम मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपनी टीम में बदलाव किया है। इस बदलाव से समाजवादी पार्टी नाराज बताई जा रही है। कांग्रेस ने सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। मसूद कई बार सीटों के बंटवारे को लेकर सपा और अखिलेश यादव पर बयान दे चुके हैं।

इमरान मसूद को पद देने पर सपा की नाराजगी

समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से इमरान मसूद जैसे नेताओं के बयानों पर रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया। इससे दोनों दलों के बीच तनाव बढ़ने की बात कही जा रही है। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने इस फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद गठबंधन के खिलाफ बयान देते रहे हैं, इसलिए कांग्रेस को उन्हें यह पद नहीं देना चाहिए था। राजभर ने बताया कि वह इस फैसले से हैरान हैं।

कांग्रेस ने भी बनाया अपना ‘PDA’

राहुल गांधी ने इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस की टीम में कई बदलाव किए हैं। अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर ब्राह्मण समाज की आराधना मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी गई है। निषाद और दलित समाज के नेताओं को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। दलित समाज से आने वाले राजेंद्र पाल गौतम पहले से ही उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं। उनका कहना है कि ब्राह्मण, मुस्लिम और दलित कांग्रेस के मुख्य मतदाता रहे हैं और अब ये वर्ग पार्टी की ओर लौट रहे हैं। सीटों के बंटवारे पर उन्होंने फिर कहा कि कांग्रेस आधी सीटों की हकदार है।

ओमप्रकाश राजभर ने कसा तंज

योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों दलों को मुख्यमंत्री पद के लिए मुस्लिम चेहरा घोषित कर देना चाहिए, क्योंकि उन्हें मुसलमानों के काफी वोट मिले हैं।

इस बीच, सपा ने एमएलसी चुनाव से पहले अपने दो उम्मीदवार भी बदल दिए हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद आकाश अग्रवाल और संजय त्रिपाठी को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़े : UP Chunav Vidhansabha 2027 : यूपी में चुनाव से पहले बदल दिये जाएंगे अजय राय, जानिए कौन होगा नया अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *