पेट्रोल-डीजल। वाहन मालिकों को एक बार फिर जोर झटका धीरे से लगा है, क्योकि नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई दरें लागू की गई है उसमें पेट्रोल के दाम में 5 प्रति लीटर और डीजल में 3 प्रति लीटर के हिसाब से रेट बढ़ाया गया है। नई कीमतें शनिवार सुबह से ही लागू हो गई हैं।
भोपाल में 119 रूपए पेट्रोल
राजधानी में भोपाल में नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की जो कीमतें बढ़ाई है उसके तहत नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल करीब 119 रुपए 82 पैसे पहुंच गया है जबकि डीजल 102 रुपए 67 पैसे की कीमत में प्रतिलीटर के हिसाब से मिलेगां। ज्ञात हो कि बीते 10 महीनों में नायरा कंपनी ने दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए है।
कच्चे तेलों का हवाला
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए जाने के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई तेजी को कारण बताया है। कंपनी ने कच्चे तेल के दाम बढ़ के बाद रिटेल कीमतों और बढ़ती लागत के बीच के अंतर को कम करने के लिए यह फैसला लिया है। इसके पूर्व ईरान संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई प्रभावित होने का कारण बता कर कंपनी ने 26 मार्च को भी पेट्रोल 5 और डीजल 3 प्रति लीटर महंगा किया था, हालांकि, बाद में जब पश्चिम एशिया में तनाव कम हुआ और अंतरराष्ट्रीय क्रूड के दाम घटे, तो कंपनी ने 1 जुलाई को पेट्रोल 5 और डीजल 3 प्रति लीटर सस्ता कर दिया था, बहरहाल अब नायरा के उपभोक्ताओं को पेट्रोल करीब 119 रुपए 82 पैसे तथा डीजल 102 रुपए 67 पैसे प्रतिलीटर के हिसाब से मिलेगा।
मूल्य वृद्धि के मुख्य कारण
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
- वेस्ट एशिया और ईरान में तनाव के कारण सप्लाई प्रभावित
- रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों की लागत में भारी वृद्धि
स्थिति का विवरण
- नायरा एनर्जी देश भर में अपने 7,108 पेट्रोल पंपों पर यह बढ़ी हुई दरें लागू कर चुकी है।
- सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने फिलहाल अपने दामों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे निजी और सरकारी पंपों के बीच कीमतों का अंतर बढ़ गया है।




