S Janaki: दिग्गज पास गायिका एस जानकी के निधन के बाद दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें लगातार श्रद्धांजलि लोगों के द्वारा दी जा रही है। हाल ही में सिंगर श्वेता मोहन ने एक कार्यक्रम के दौरान एस जानकी को याद करते हुए कहा कि उनकी आवाज की कोई सीमा नहीं थी उन्होंने बताया कि जनकी अम्मा हर तरह के गाने को अपने खास शैली से जीवंत बना देती थी।

S Janaki को याद कर भावुक हो गई Swetha Mohan
Singer श्वेता मोहन ने एस जानकी के साथ बिताए हुए अपने अनुभव लोगों के बीच शेयर किया उन्होंने कहा कि जनकी अम्मा सिर्फ एक बेहतरीन सिंगर ही नहीं थी बल्कि नए कलाकारों का हौसला बढ़ाने वाली एक बेहतरीन इंसान भी थी। श्वेता मोहन के मुताबिक उन्होंने हमेशा दूसरे को सीखने और बढ़ाने के लिए ही प्रेरित कियाहै। एस जानकी की गायकी में ऐसी विविधता थी जिसे शब्दों में बताना बिल्कुल भी आसान नहीं है उनकी आवाज हर तरह के गीत के अनुरूप खुद को भावना के साथ-साथ रूप में ढाल देती थी।
ये भी पढ़े: S Janaki के निधन पर आंध्र प्रदेश के मंत्री ने कहा.. उनकी आवाज हमेशा रहेगी अमर
S Janaki की आवाज़ क्यों मानी जाती थी सबसे खास
श्वेता मोहन की जानकारी के अनुसार एस जानकी किसी भी शैली का गीत आसानी से गए पाती थी चाहे रोमांटिक गाना हो लोकगीत हो भक्ति संगीत या फिर कोई इमोशनल गाना हर तरह के प्रस्तुति उन्हें अलग पहचान देती थी। उन्होंने यह भी बताया कि जनकी अम्मा अपनी आवाज के द्वारा अलग-अलग उम्र और किरदारों की भावनाओं को भी प्रभावित शैली ढंग से प्रस्तुत करती थी। यही कारण है कि उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे बहुमुखी गायिकाओं में से एक माना जाता है।
छह दशक से अधिक का रहा इनका शानदार संगीत सफर
S Janaki ने अपने लंबे करियर में तमिल भाषा तेलुगु मलयालम कन्नड़ और हिंदी के साथ कई सारी भारतीय भाषाओं में हजारों जीत गए हैं उन्हें कई तरह के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं। संगीत जगत में उनका योगदान केवल लोकप्रिय गीतों तक ही सीमित नहीं था बल्कि उन्होंने कई नई पीढ़ी के गायको को भी एक मजबूत उदाहरण दिया है उनके गए कई गीत आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है।
ये भी पढ़े: Ranveer Singh ने छिपाया Pralay की शूटिंग से पहले अपना चेहरा… हंसल मेहता..
आधिकारिक श्रद्धांजलियों का दौर है जारी
S Janaki का निधन होने के बाद फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सारे हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलिदी है। कई सारे कलाकारों ने उनसे जुड़ी यादें भी शेर की है वही ऑफिशियल बयान में बताया गया कि भारतीय संगीत की दुनिया में अपनी सबसे सम्मानित और प्रतिभाशाली आवाजों में से एक को आज देश ने खो दिया। श्वेता मोहन का बयान भी इसी क्रम में सामने देखने को मिला है जिसमें एस जानकी की प्रतिभा सादगी और संगीत के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाता है।




