Ranveer Singh ने छिपाया Pralay की शूटिंग से पहले अपना चेहरा… हंसल मेहता..

Ranveer Singh keeps his new look under wraps; visits Hansal Mehta's office ahead of 'Pralay' shoot.

Ranveer Singh: बॉलीवुड के एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में अपने फिल्म मेकर हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर आते हुए नजर आए। यह मुलाकात उनकी आने वाली फिल्म पहले की शूटिंग शुरू होने से पहले देखने को मिली इस दौरान रणवीर सिंह ने अपना चेहरा पूरी तरह से ढक कर रखा था। जिससे उनके नए लोग को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं देखने को मिली हालांकि फिल्म की टीम ने अभी तक उनके लुक या फिर मुलाकात पर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं बताइ है।

Ranveer Singh keeps his new look under wraps; visits Hansal Mehta's office ahead of 'Pralay' shoot.

Hansal Mehta के ऑफिस के बाहर थे Ranveer Singh

सोशल मीडिया पर एक वीडियो रणवीर सिंह का इन दोनों वायरल देखा जा रहा है जिसमें Ranveer Singh मुंबई स्थित हंसल मेहता के ऑफिस से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए वीडियो में उन्होंने एक कप मास्क और ढीले कपड़े पहन रखा था। जिससे उनका चेहरा और हेयर स्टाइल साफ पता नहीं चल रहा था सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह ने कैमरे से दूरी बनाए रखने की पूरी कोशिश की और बिना किसी बातचीत के वहां से रवाना हो गए।

ये भी पढ़े: Prabhas की Fauzi की रिलीज डेट तय, नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने किया ऐलान

‘Pralay’ की शूटिंग से पहले बढ़ी लुक की चर्चा

Ranveer Singh जल्द ही अपने नई फिल्म प्रलय की शूटिंग शुरू करने वाले हैं यही कारण है कि उन्होंने अपना लुक पब्लिकली होने से बचने के लिए अपना चेहरा ढका हुआ था हालांकि फिल्म की टीम की तरफ से इसके बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की गई है फिल्म की कहानी और रणवीर सिंह के किरदार को फिलहाल अभी सीक्रेट रखा गयाहै।

क्या है Hansal Mehta से Ranveer Singh की मुलाकात का कारण?

हंसल मेहता के बेटे जय मेहता फिल्म प्रलय का निर्देशन कर रहे हैं ऐसे में माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की या मुलाकात फिल्म की तैयारी शूटिंग प्लान या फिर अन्य प्रोडक्शन संबंधित चर्चाओं के लिए ही होगी। हालांकि ऑफिशियल बयान में इस मुलाकात के उद्देश्य के बारे में कोई बातचीत नहीं की गई है।

अब फिल्म को लेकर क्या जानकारी सामने आई है?

प्रलय फिल्म एक बड़े बजट की फिल्म होने वाली है और इसकी कहानी एक अलग तरह की थ्रिलर विषय पर आधारित होने वाली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा विदेश में भी होने की चर्चाएं हैं हालांकि इस फिल्म के बजट कहानी और एक्टर की पूरी सूची को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है।

ये भी पढ़े: Sunny Deol की सादगी पर बोली एक्ट्रेस, उनकी खामोशी पूरे सेट को सहज बना..

फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है

Ranveer Singh का नया लुक फिलहाल चर्चा का विषय है लेकिन फिल्म निर्माता की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया ऐसे में माना जा रहा है की फिल्म का पहला पोस्टर टीजर या ऑफिशियल लुक जारी होने के बाद ही किरदार से जुड़ी जानकारी सामने देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *