भारत की बैडमिंटन जादूगर पीवी सिंधु ने दिखाया कमाल, जीता जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट

खेल न्यूज। भारत की बैडमिंटन जादूगर पीवी सिंधु ने जापान में कमाल कर दिया है। वे जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में फतह हासिल करके यह खिताब अपने नाम कर लिया है। वे भारत की ऐसी पहली महिला खिलाड़ी है जो कि जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट को जीती है। सिंधु 4 साल बाद यामागुची को किसी फुल मैच में हरा सकी हैं। उन्हें पिछली जीत थाईलैंड ओपन में 2022 में मिली थी।

50 मिनट खेल में दिखाया कमाल

भारत की होनहार 31 साल की पीवी सिंधु ने रविवार को इस फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। 50 मिनट तक चले इस रोमांचक खेल मुकाबले में खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल प्रदर्शन किए तो वही सिंधु के खेल को देखकर हर कोई दंग रह गया। सिंधु को तकरीबन दो साल बाद यह बड़ा अवार्ड प्राप्त हुआ है। इसके पूर्व 2024 में वे सैयद मोदी इंटरनेशनल जीता था। वे 2022 में सिंगापुर ओपन सुपर 500 में चौंपियन बनी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *