फिल्म इक्का में साथ काम कर रही एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम ने हाल ही में एक्टर सनी देओल के पर्सनालिटी को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया Sunny Deol असल जिंदगी में बहुत ही इंट्रोवर्ट है और सेट पर उनकी खामोशी पूरे माहौल को ही सहज बना देती है।

Sunny Deol के स्वभाव पर तिलोत्तमा शोम ने क्या कहा?
तिलोत्तमा शोम मैं अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि सनी देओल स्क्रीन पर दमदार और ऊर्जावान तरीके से नजर आते हैं लेकिन अपने निजी जीवन में उनका स्वभाव उनसे बहुत ही अलग है। उन्होंने बताया कि सनी देओल बहुत कम बोलते हैं और स्वभाव से काफी इंट्रोवर्ट भी है। उनकी यही खामोशी सेट पर किसी तरह की असहजता नहीं बल्कि सहज माहौल बना देती है उन्होंने कहा कि सनी देओल बिना किसी शोर शराबी के केवल अपना काम करते हैं और जरूरत होने पर ही बातचीत करते हैं।
ये भी पढ़े: Prabhas की Fauzi की रिलीज डेट तय, नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने किया ऐलान
Ikka की शूटिंग के दौरान कैसा रहा तिलोत्तमा शोम का अनुभव
उन्होंने बताया की फिल्म इक्का की शूटिंग के दौरानउन्हें Sunny Deol के साथ काम करने का मौका मिला इस दौरान उन्होंने एक्टर को बहुत करीब से समझा। उनके अनुसार सनी देओल अपने काम को पूरी गंभीरता और प्रोफेशनल तरीके से करते हैं वह कलाकारों और पूरी टीम के प्रति बेहद सम्मानजनक व्यवहार रखते हैं।तिलोत्तमा शोम मैं इतना कहा कि उनके साथ काम करना एक पॉजिटिव अनुभव देता है।
पर्दे की छवि और असल जिंदगी में है अंतर
सनी देओल की पहचान लंबे समय से एक्शन फिल्मों में और दमदार संवाद के लिए ही होती रही है ऐसे में कई लोगों की उनके बारे में एक अलग धारणा है हालांकि तिलोतमां ने कहा किस सनी देओल वास्तविक में बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति है उनका यह अनुभव एक्टर की पर्दे वाली छवि से एक अलग तस्वीर दिखाती है।
ये भी पढ़े: Amitabh Bachchan के पास अयोध्या में 100 करोड़ की आलीशान प्रॉपर्टी…
इंटरव्यू के बाद चर्चा में है ये बयान
तिलोत्तमा शोम क्या यह बयान उनके हाल ही में लिए गए इंटरव्यू पर आधारित है उन्होंने अपने अनुभव को शेयर करते हुए Sunny Deol की शांत और पेशेवर व्यवहार की तारीफ की है। इस बातचीत में किसी भी प्रकार का आरोप नहीं है यह केवल फिल्म की शूटिंग के आधार पर एक व्यक्तिगत राय है।




