एमपी में सनसनी खेज वारदातः युवक ने पत्नी समेत तीन बच्चों की धारदार औजर से की निर्मम हत्या

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार यानि 19 सितंबर 2026 की सुबह एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला सामूहिक हत्याकांड सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही पत्नी और तीन मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी (धारदार हथियार) से बेरहमी पूर्वक निर्मम हत्या कर दिया है। इस घटना से गांव में सनाका खिचा हुआ है तो वही सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुचे है और घटी वारदात को लेकर जानकारी ले रहे है।

हत्या के आरोप में पति को पुलिस ने हिरासत में लिया

आरोपी की पहचान द्वारका पटेल के रूप में की गई है, जिसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती खबरों में आरोपी के फरार होने की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी द्वारका पटेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। करीब 6 महीने पहले भी महिला ने मगरोन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार की देर रात भी दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने इन्हें समझाने की कोशिश की थी, लेकिन शनिवार तड़के सुबह करीब 4 बजे आरोपी ने सोते हुए परिवार पर हमला कर दिया।

इनकी हुई मौत

मृतकों की पहचान पकड़े गए आरोपी की 27 वर्षीय पत्नी खेमा बाई, बेटी उर्मिला 7 वर्ष, बेटा उमेश 4 वर्ष और सबसे छोटा बेटा राजा 1 वर्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *