रीवा में जल्द तैयार होगा 300 बिस्तरीय कैंसर अस्पताल, डिप्टी सीएम ने किया निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण

A 300-bed cancer hospital will soon be ready in Rewa.

रीवा: स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज रीवा के संजय गांधी अस्पताल परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में तेजी से बन रहे 300 बिस्तरीय कैंसर अस्पताल और पीजी छात्र-छात्राओं के लिए निर्माणाधीन हॉस्टल के कार्यों का बारीकी से जायजा लिया।

गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ किए जाएं। उन्होंने कार्यों को पूरी गति से आगे बढ़ाते हुए तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया, ताकि रीवा और आसपास के विंध्य क्षेत्र के कैंसर मरीजों को जल्द से जल्द अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *