रीवा। अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले रीवा सांसद जर्नादन मिश्रा का एक बार फिर बयान तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे उद्योगपति एलन मस्क के खिलाफ जमकर भड़ास निकाले है। रीवा में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से सख्त लहजे में कहा कि देश के 56 इंच सीने वाले नेतृत्व को कोई ताकत झुका नहीं सकता और भारत अपनी शर्तों पर ही बाहरी कंपनियों या उद्योगपतियों को अवसर देगा। मंच पर संबोधन के लिए पहुंचे सांसद जनार्दन मिश्रा ने देश के सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता पर बात करते हुए मस्क पर जम कर भड़के।
सांसद ने कहा शर्त नही मानी तो उन्हे ठुकरा दिया जाऐगा
सांसद श्री मिश्र ने कहा कि यह हिंदुस्तान है और इसे कोई ताकत अपनी धौंस नहीं दिखा सकती। एलन मस्क के लिए नियम और बंदिशें तय हैं। यदि वह भारत की शर्तों को स्वीकार करेंगे तभी उन्हें यहां अनुमति मिलेगी, और यदि शर्तों का उल्लंघन करेंगे तो उन्हें ठुकरा दिया जाएगा। सांसद अपने बयानों में यही तक नही रूके और उन्होने यह तक कह डाला कि दो घूंसे में मस्क भाग जाएंगा। उन्होने कहा कि देश के लोगो को चिंता कराय के जरूरत नही है।
लक्ष्मण बाग में था आयोजन
रीवा सांसद का मस्क को लेकर यह बयान लक्ष्मणबाग में नदी पर बनने वाले ब्रिज के भूमिपूजन अवसर पर आयोजित सभा के दौरान सामने आ रहा है। इस अवसर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल समेत अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल रहे और उन्होने नदी पर बनने वाले ब्रिज का विधिवत भूमिपूजन किया। इस पुल के निर्माण से लक्ष्मण बाग मंदिर, परिसर स्थित गौशाला और नवनिर्मित संस्कृत विश्वविद्यालय के मध्य आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।




