पपीता Natural Remedy for womens: महिलाओं की सेहत से जुड़ी आम समस्याओं में अब घरेलू नुस्खे को और लोगों का ध्यान बढ़ रहा है। हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार कच्चा पपीता एक ऐसा नेचुरल उपाय माना जा रहा है जो पाचन से लेकर पीरियड और वजन नियंत्रण जैसे मामलों में मदद कर सकता है। हालांकि विशेषज्ञ से संतुलित आहार का हिस्सा ही बताते हैं इलाज का कोई ऑप्शन नहीं कहते हैं।

पाचन सुधार में Natural Remedy की भूमिका क्या हैं?
कच्ची पपीते में मौजूद पपेन नामक एंजाइम्स पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद करता है। यह प्रोटीन को तोड़कर शरीर को पोषक तत्व अवशोषित करने में मदद करता है गैस, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतों में ये एक प्राकृतिक उपाय के रूप में काम कर सकता है।
ये भी पढ़े: Pet ki charbi ghtane ke lie exercise
पीरियड्स और हार्मोन बैलेंस में मदद कर सकता है।
डॉक्टर के अनुसार कच्चा पपीता गर्भाशय की मांसपेशियों को हल्का सक्रिय कर देता है जिससे इरेगुलर पीरियड की समस्या नियमित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में ये फायदेमंद उपाय भी माना जाता है। हालांकि गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है।
पपीता ब्लड शुगर कंट्रोल में सहायक
कच्चे पपीते का ग्लिसमिक इंडेक्स बहुत कम होता है जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में इंसुलिन की कार्य क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं इसलिए इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए एक सपोर्टिव प्राकृतिक उपाय कहा जा सकता है।
क्या है वजन घटाने में कारगर विकल्प
लोकेलिटी और हाई फाइबर होने के कारण कच्चा पपीता वजन नियंत्रित करने में मदद करता है। यह लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास होता है जिससे ओवर ईटिंग की संभावनाएं भी कम हो जाती हैं। फिटनेस एक्सपर्ट कच्चे पपीते को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।
ये भी पढ़े: Emcure ने Poviztra की कीमत में 55% तक की भारी कटौती की
सावधानियां और सीमित सेवन हैं जरूरी
डॉक्टर के अनुसार कच्चा पपीता फायदेमंद जरूर होता है लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करना भी नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा मात्रा में इसको खाने से पेट संबंधित दिक्कत है या फिर एलर्जी की समस्या हो जाती है खासतौर पर प्रेगनेंसी के दौरान इसको नहीं खाना चाहिए। आप कच्चा पपीता को एक नेचुरल रिमेडी (Natural Remedy ) के रूप में देख सकते हैं क्योंकि इसमें प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं।




