राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार, कहा जल्दबाजी क्यों

अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों के चढ़ावा पर ढ़ाका डाला गया और यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुच गया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने चढ़ावा चोरी मामले की याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय के विद्रवान न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता से कहा कि इस मामले में इतनी जल्दबाजी आखिर क्यों है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि छुट्रटी सामाप्त होने के बाद मामले को सूचीबद्ध किया जाएगा।

ऐसा है मामला

याचिकाकर्त्ता ने न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरश और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ के समक्ष आरोप लगाया है कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कामकाज और मंदिर को मिले चंदे के उपयोग में कथित वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष, समयबद्ध और पेशेवर जांच कराई जाए। याचिका में यह भी कहा गया है कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और दानदाताओं के विश्वास को बनाए रखने के लिए पारदर्शी जांच जरूरी है।

एसआईटी कर रही जांच

ज्ञात हो कि अयोध्या के नव निर्मित मंदिर में हर दिन लाखों भक्त पहुच रहे है। भक्त मंदिर के लिए दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ा रहे है। जिसमें रूपए-पैसों से लेकर सोना-चांदी समेत अन्य सामान शामिल है। उक्त दान दाताओं के धन में व्यापक गड़बड़ी सामने आई है। जिसमें तकरीबन 8 करोड़ रूपए नकदी समेत सोना-चांदी चोरी होने का मामला सामने आया है। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर एक एसआईटी का गठन किया था। यह जांच कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *